फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: There is confusion regarding corona testing in Bhopal, CMHO said- testing is going on, infection patie

Bhopal: भोपाल में कोरोना जांच को लेकर गफलत की स्थिति, CMHO बोले-हो रही जांच, 15 फीसदी इंफेक्शन के मरीज बढ़े

Sun, 25 May 2025 06:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 25 May 2025 06:11 PM IST
सार

भोपाल में कोरोना के अभी एक भी मरीज नहीं मिले हैं लेकिन यहां आरटीपीसीआर जांच को लेकर काफी गफलत की स्थिति बनी हुई है। दरअसल 15 फीसदी मरीजों में  इंफेक्शन होने पर उन्हें जांच के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
Bhopal: There is confusion regarding corona testing in Bhopal, CMHO said- testing is going on, infection patie
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में एक बार फिर से कोरोना के दो नए वेरिएंट सामने आए हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई राज्यों में मरीज मिले हैं। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में चार केस सामने आए हैं। राजधानी भोपाल में कोरोना के अभी एक भी मरीज नहीं मिले हैं लेकिन यहां आरटीपीसीआर जांच को लेकर काफी गफलत की स्थिति बनी हुई है। दरअसल 15 फीसदी मरीजों में  इंफेक्शन होने पर उन्हें जांच के लिए कहा जा रहा है। जेपी अस्पताल में पहले से कोविड जांच के लिए बनाए गए वार्ड को बंद कर दिया गया है। हालांकि भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी का कहना है कि लैब में जांच अभी भी हो रही है। जिन मरीजों को डॉक्टर जांच लिख रहे है उनकी जांच हो रही है। यह जांच कभी भी बंद नहीं हुई पहले भी जांच हो रही थी अभी भी हो रही है। मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं होने के कारण अलग से सेंटर नहीं बनाया गया है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। 
विज्ञापन




इंफेक्शन के मरीज 15 फीसदी बढ़े
हमीदिया हॉस्पिटल के पलमोनरी स्पेशलिस्ट डॉ.पराग शर्मा ने बताया कि मौसम में आए  बदलाव के कारण 15 फीसदी इंफेक्शन के मरीज बढ़ गए हैं। हालांकि कोरोना के जैसे इनके ही लक्षण पाए जा रहे हैं।  इन मरीजों में बुखार, गंध-स्वाद का चले जाना, बदन दर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, बीमारी 7 से 10 दिन में ठीक भी हो रही है। कुछ मरीजों को जरूर भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। डॉ शर्मा का कहना है कि कोरोना का जेएन-1 वैरिएंट है, जो तेजी से फैल रहा है। लोगों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना से बचाव की आदतों को फिर अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-खंडवा में महिला का रेप कर निकाल ली बच्चेदानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- मंत्री शाह का यह इलाका
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में नहीं है कोरोना का कोई असर
भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि कोरोना का राजधानी भोपाल में बिल्कुल भी असर नहीं है। केवल इस पैनिक बनाया जा रहा है। कोरोना की जांच कभी बंद नहीं हुई। बस जगह बदल दी गई है। क्योंकि मरीजों की संख्या ना के बराबर है इसलिए अलग से सेंटर नहीं बनाया गया है। लैब में पहले जैसे अभी भी जांच हो रही है। अगर मरीज बढ़ते हैं तो हम अलग से केंद्र बनाएंगे और मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था हमारे पास पहले से उपलब्ध है। पूरा स्वास्थ्य अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री के भोपाल आगम की तैयारी तेज, एक हजार महिलाएं संभालेंगी स्वागत का जिम्मा, 27 को BJP की बैठक


जेएन.1 के लक्षण

- बुखार या ठंड लगना
- गले में खराश
- खांसी, सांस लेने में दिक्कत
- सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द
- गंध और स्वाद की कमी (कुछ मामलों में)
- उल्टी-दस्त, पेट दर्द (कुछ मरीजों में ये लक्षण भी सामने आ रहे हैं)

यह सावधानियां जरूरी

- मास्क पहनें, विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में।
- हाथों की सफाई बार-बार करें।
- धूल और प्रदूषण से बचें।
- इन्हेलर या दवाएं समय पर लें (यदि पहले से अस्थमा, सीओपीडी के मरीज हैं)
- डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें, अगर गंध या स्वाद चला जाए, उल्टी-दस्त हो या सांस लेने में तकलीफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed