{"_id":"6af299490388cabb7b003db8","slug":"bhopal-chhath-preparations-minister-sarang-inspects-narela-ghats-assures-devotees-of-facilities-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल छठ की तैयारी: मंत्री सारंग ने नरेला के घाटों का किया निरीक्षण,बोले-श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं हो कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल छठ की तैयारी: मंत्री सारंग ने नरेला के घाटों का किया निरीक्षण,बोले-श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं हो कमी
Tue, 10 Nov 2026 09:41 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:41 AM IST
सार
भोपाल की नरेला विधानसभा में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरेला विधानसभा में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। मंत्री सारंग ने घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त पानी, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रत्येक घाट पर चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को भी कहा, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सारंग ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति आभार और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
ये भी पढ़ें- एमपी: IAS अधिकारी आर. राजेंद्रन ने पटाखों के इस्तेमाल पर जताई चिंता, बोले- दिवाली पर बांट रहे हैं ब्रोंकाइटिस
13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय आयोजन
मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने भी शीतलदास की बगिया में होने वाले छठ महोत्सव को अपने आयोजन कैलेंडर में शामिल किया है। यहां 15 और 16 नवंबर को विशेष कार्यक्रम होंगे। छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना किया जाएगा। 15 नवंबर को व्रती डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगे, जबकि 16 नवंबर को उगते सूर्य को ऊषा अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कूनो डायरेक्टर ने सरकार की तबादला नीति पर उठाए सवाल: बोले- बार-बार ट्रांसफर से घटती है अफसरों की कार्यक्षमता