फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Car Parked Outside House Set on Fire Using Petrol Entire Incident Captured on CCTV

भोपाल में घर के बाहर खड़ी कार पेट्रोल डालकर फूंकी: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; तीन बदमाशों ने दिया अंजाम

Tue, 06 Oct 2026 01:39 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Tue, 06 Oct 2026 01:39 PM IST
सार

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में तीन बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाशों की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी पहचान शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bhopal Car Parked Outside House Set on Fire Using Petrol Entire Incident Captured on CCTV
आगजनी की घटना सामने आई है - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल के कमला नगर इलाके में एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आई है। नेहरू नगर इलाके में तीन बदमाशों ने रात के समय घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना के दो दिन बाद मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे तीन बदमाश
कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडेय के अनुसार, आलोक मलिक नेहरू नगर में रहते हैं। वे अपनी कार रोजाना घर की बाउंड्री के बाहर खड़ी किया करते हैं। शनिवार की रात भी उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। रात में मुंह पर कपड़ा बांधे हुए तीन बदमाश उनकी गली में आए तथा कार पर पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। आगे और पीछे पेट्रोल डालने के बाद एक युवक ने कार में आग लगा दी। इसके बाद तीनों मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
आगजनी की यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आग लगाने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना के पीछे पुरानी रंजिश, विवाद या अन्य कारणों को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  आस्था, कला और हुनर का संगम: सागर में 50 साल से बन रही दुर्गा प्रतिमाएं, देशभर में रहती है डिमांड

कमला नगर में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
गौरतलब है कि कमला नगर इलाके में पूर्व में भी घरों के बाहर खड़े वाहनों में आग लगाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। छोटी-छोटी बात पर उत्पाती युवक यहां घरों के बाहर अथवा पार्किंग में खड़ी कार या मोटरसाइकिलों में आग लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed