फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: More than a thousand plots and shops of Bhopal Municipal Corporation are not getting buyers, repeatedl

Bhopal: भोपाल नगर निगम के एक हजार से ज्यादा प्लाट और दुकानों के नहीं मिल रहे खरीदार, बार-बार बुला रहे ऑफर

Wed, 14 May 2025 09:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 14 May 2025 09:31 PM IST
सार

भोपाल नगर निगम कमाई की दृष्टि से शहर के अलग-अलग लोकेशन पर दुकानें बनाई है। प्राइम लोकेशन में बनी दुकानें तो हाथों हाथ बिक गई, लेकिन आउटर लोकेशन पर बनी दुकानें काफी समय से खाली पड़ी हैं। इनका कोई खरीदार नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
Bhopal: More than a thousand plots and shops of Bhopal Municipal Corporation are not getting buyers, repeatedl
भोपाल नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम कमाई की दृष्टि से शहर के अलग-अलग लोकेशन पर दुकानें बनाई है। प्राइम लोकेशन में बनी दुकानें तो हाथों हाथ बिक गई, लेकिन आउटर लोकेशन पर बनी दुकानें काफी समय से खाली पड़ी हैं। इनका कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। इन संपत्तियों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 300 करोड़ बताया जा रहा है। लंबे समय से निगम इन संपत्तियों को बेचने का प्रयास कर रहा है लेकिन बार-बार ऑफर बुलाने के बाद भी खरीदार नहीं मिल रहे। इनमें ज्यादातर दुकानें और प्लाट हैं। वहीं कुछ लोकेशनों पर फ्लैट भी हैं। 
विज्ञापन



एक हजार 59 प्रॉपर्टी अभी भी बिना बिकी
बीएमसी के राजस्व विभाग के अनुसार, 1,059 से ज़्यादा प्रॉपर्टी अभी भी बिना बिकी हैं, जिनका कुल अनुमानित बाज़ार मूल्य 300 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। इनमें से कई संपत्तियां बैरागढ़, नादरा बस स्टैंड, एमपी नगर, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर और न्यू मार्केट जैसे प्रमुख इलाकों में स्थित हैं। हालांकि, अतिक्रमण और संभावित निवेशकों की कम दिलचस्पी बड़ी बाधाएं हैं। कई दुकानें और प्लॉट सालों से खाली पड़े हैं, जबकि निगम ने पहले ही इनका निर्माण करके इन्हें 30 साल के पट्टे पर दे दिया था। पुराने शहर के कबाड़खाने, बैरागढ़ मल्टीलेवल पार्किंग और बैरागढ़ नाका और नादरा बस स्टैंड के बाजारों में कई खाली यूनिट हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-विवादित बयान पर घिरे विजय शाह, भाजपा संगठन भी नाराज, उमा की मांग- तुरंत बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां नहीं बिक रहीं दुकानें
1- बाल विहार में 73 दुकानें
2- पुतली घर बस स्टैंड पर 62 दुकानें
3- बैरसिया बस स्टैंड पर 55 दुकानें
4- नादरा बस स्टैंड पर 54 दुकानें
5- लक्ष्मी टॉकीज पर 70 दुकानें
6- बैरागढ़, शाहजहानाबाद, कोलार, जहांगीराबाद और न्यू मार्केट में 100 से ज़्यादा दुकानें
7- डी सेक्टर में 147 प्लॉट, ए, बी, सी सेक्टर में 88 प्लॉट
8- कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में 87 प्लॉट

यह भी पढ़ें-देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा का विशेष अभियान, इंदौर में होगा बड़ा आयोजन


हर 5-6 महीना में बुला रहे ऑफर 
जानकारी के लिए बता दें कि प्राईम लोकेशन की संपत्तियां तो बिक गई, लेकिन 1059 संपत्तियों की बोली लगाने वाले नहीं मिले। हर 5-6 महीने में निगम ऑफर बुला रहा है। इसके बावजूद संपत्तियों को लेने कोई आगे नहीं आ रहा। वर्तमान में इनका बाजार मूल्य 300 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। समय पर यह संपत्तियां बिक जाएं तो निगम को एक बड़ी रकम मिल सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed