फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's special campaign on the 300th birth anniversary of Devi Ahilyabai Holkar, a big event will be h

MP News: देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा का विशेष अभियान, इंदौर में होगा बड़ा आयोजन

Wed, 14 May 2025 07:08 PM IST
आनंद पवार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 May 2025 07:08 PM IST
सार

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने जा रही है। पार्टी उनके सुशासन, सामाजिक सुधारों और महिला सशक्तिकरण जैसे योगदानों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 21 से 31 मई तक विविध कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अभियान का समापन 31 मई को इंदौर में एक भव्य आयोजन के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: BJP's special campaign on the 300th birth anniversary of Devi Ahilyabai Holkar, a big event will be h
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि 21 से 31 मई तक प्रदेश भर में विशेष आयोजन कर अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान का समापन 31 मई को इंदौर में एक बड़े आयोजन के साथ होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान की रूपरेखा पहले दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यशाला में तय की गई थी और अब भोपाल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। इन आयोजनों का उद्देश्य अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायी शासन मॉडल, सामाजिक सुधारों और विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों को उजागर करना है।
विज्ञापन

 
प्रदेश के सभी जिलों में देवी अहिल्याबाई से जुड़े विविध आयोजन होंगे। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में संगोष्ठियों, संवाद और प्रदर्शनी के माध्यम से उनके योगदान पर चर्चा। निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम। नाट्य प्रस्तुतियां, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से उनकी विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। महिला स्वरोजगार को लेकर भी विशेष कार्यक्रम, जैसे कि महेश्वर साड़ी जैसे रोजगार मॉडल की चर्चा। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 300 वर्ष पूर्व अहिल्याबाई होल्कर ने जो आदर्श स्थापित किए थे, वे आज भी शासन और समाज के लिए पथप्रदर्शक हैं। भाजपा उनके दर्शन और कार्यों को आधुनिक शासन व्यवस्था से जोड़कर जनता के सामने लाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed