फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bharat Gaurav tourist train will go from Bhopal to Varanasi, Gangasagar and Puri along with Maha Kumbh

Bhopal: भोपाल से महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर और पुरी यात्रा जाएगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, यहां रुकेगी

Mon, 06 Jan 2025 06:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 06 Jan 2025 06:28 PM IST
सार

भोपाल से महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर और पुरी यात्रा जाएगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन। यह ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से होकर गुजरेगी
 

विज्ञापन
Bhopal: Bharat Gaurav tourist train will go from Bhopal to Varanasi, Gangasagar and Puri along with Maha Kumbh
इंडियन रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 6 फरवरी 2025 को इंदौर से “महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर और पुरी यात्रा” के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां यात्री इस पर सवार हो सकते हैं। आठ रातों और नौ दिनों की इस यात्रा में वाराणसी, प्रयागराज (महाकुंभ), गंगासागर, कोलकाता और पुरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


जाने कितना रहेगा किराया
आईआरसीटीसी ने इस यात्रा के लिए तीन श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किया है। स्लीपर इकॉनमी श्रेणी के लिए 24,500 प्रति व्यक्ति, 3एसी स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए 34,400 प्रति व्यक्ति और 2एसी कम्फर्ट श्रेणी के लिए 42,600 प्रति व्यक्ति शुल्क रखा गया है। इस पैकेज में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, गुणवत्तापूर्ण बसों से दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग सेवाएं शामिल हैं। वहीं महाकुंभ प्रयागराज के लिए आईआरसीटीसी की टेंट सिटी की अलग से बुकिंग भी उपलब्ध है, जिसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर या अधिकृत एजेंट के माध्यम से कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed