फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Before the conclusion of Jai Bhim, Jai Bapu, Jai Samvidhan Yatra, senior leaders of MP Congress are an

Bhopal:जय भीम,जय बापू,जय संविधान यात्रा के समापन से पहले MP कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाराज,पार्टी की बढ़ी चिंता

Tue, 07 Jan 2025 08:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 07 Jan 2025 08:30 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी जय भीम, जय बापू, जय संविधान कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसका समापन मध्य प्रदेश के महू में 26 जनवरी को किया जाना इससे पहेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाराज हो गए हैं, जिससे पार्टी की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Bhopal: Before the conclusion of Jai Bhim, Jai Bapu, Jai Samvidhan Yatra, senior leaders of MP Congress are an
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी जय भीम, जय बापू, जय संविधान कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसका समापन मध्य प्रदेश के महू में 26 जनवरी को किया जाना है इसे लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। इसी बीच पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में बड़े नेताओं ने नाराजगी जताई है। प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्हें पार्टी में तवज्जो नहीं मिती है। नेताओं की नारजगी ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना यह होगा कि 10 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में ये बड़े नेता पहुंचेंगे या नहीं। इस बैठक में प्रदेश की सभी बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। महू में होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और सभी को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। ।
विज्ञापन

 

कमलनाथ बोले मुझसे कुछ पूछा नहीं जाता 
कमलनाथ ने कहा कि मुझसे कुछ पूछा नहीं जाता। मीटिंग की सूचना भी नहीं दी जाती। कमलनाथ की इस बात का पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी समर्थन किया। दरअसल महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का आयोजन करने जा रही है। इसी की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम को मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की वर्चुअल मीटिंग हुई। जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कमेटी के तमाम सदस्य जुडे़ थे। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने अपनी भढ़ास निकाली है।
विज्ञापन


अखबारों से पता चलता है कांग्रेस की बैठक थी
वर्चुअल मीटिंग में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि आजकल ऐसा चल रहा है कि नियुक्तियों में मुझसे पूछा तक नहीं जाता। भले किसी के कहने से किसी की नियुक्ति हो न हो, लेकिन सीनियर्स से चर्चा करनी चाहिए। बैठकों की मुझे कोई सूचना नहीं दी जाती। अखबारों से पता चलता है कि कांग्रेस की बैठक थी। कमलनाथ की बात पर दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि मैं भी कमलनाथ जी की बात से सहमत हूं। बिना एजेंडे के बैठकें बुला ली जाती हैं। वॉट्सऐप पर भेजे एजेंडा पर उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी 6 बजकर 31 मिनट पर एजेंडा मिला है। अब मैं मोबाइल से मीटिंग में जुड़ा हूं तो एजेंडा कैसे देखूं। मीनाक्षी नटराजन ने भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की बात का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीसीसी चीफ ने दी सफाई
कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं की बात पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सबकी राय से ही फैसले लिए जा रहे हैं। कमलनाथ जी से मैं खुद अलग से बात कर लूंगा। प्रवक्ताओं की नियुक्तियों का गलत पत्र जारी हो गया था, उसे तुरंत निरस्त भी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed