फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: B.Ed and M.Ed colleges are being run in one room in MP, Digvijay Singh wrote a letter to the Governor

Bhopal: एमपी में एक कमरे में हो रहा बीएड और एमएड कॉलेजों का संचालन, दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल को लिखा पत्र

Mon, 03 Mar 2025 06:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 03 Mar 2025 06:40 PM IST
सार

B.Ed and M.Ed colleges: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल को पत्र लिखकर प्रदेश में बीएड और एमएड कॉलेजों में हो रहे घोटाले की शिकायत की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कॉलेजों का संचालन एक कमरे में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bhopal: B.Ed and M.Ed colleges are being run in one room in MP, Digvijay Singh wrote a letter to the Governor
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल को पत्र लिखकर प्रदेश में बीएड और एमएड कॉलेजों में हो रहे घोटाले की शिकायत की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कॉलेजों का संचालन एक कमरे में किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन एवं इन्दौर सहित अन्य जिलों में नियमों को ताक पर रखकर एक कमरे में बीएड और एमएड  कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है। इन कॉलेजों द्वारा मापदण्डों को दरकिनार रख कर कॉलेज का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन



नर्सिंग घोटाले की तरह गड़बड़ी 
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जांच में सामने आया है कि इसमें भी नर्सिंग घोटाले की तरह ही एमएड कर रहे छात्रों को फैकल्टी दर्शाया जा रहा है। हाल ही में ईओडब्ल्यू द्वारा इसकी जांच शुरू की गई है। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर हो रहे इस घोटाले की प्रदेश स्तर के वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराए जाने हेतु संबंधित को समुचित निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed