{"_id":"68b2d5aabc9e130e0f01bce5","slug":"bhopal-another-chance-for-students-taking-admission-in-ug-pg-additional-clc-round-will-run-from-1st-to-6th-s-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: यूजी-पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका, 1 से 6 सितंबर तक चलेगा अतिरिक्त CLC राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: यूजी-पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका, 1 से 6 सितंबर तक चलेगा अतिरिक्त CLC राउंड
Sat, 30 Aug 2025 04:14 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 30 Aug 2025 04:14 PM IST
सार
कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका उच्च शिक्षा विभाग ने दिया है। विभाग ने स्पेशल सीएलसी राउंड की घोषणा की है, जिसमें विद्यार्थी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। यह चरण 1 सितंबर से 6 सितंबर तक होगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका उच्च शिक्षा विभाग ने दिया है। विभाग ने स्पेशल सीएलसी राउंड की घोषणा की है, जिसमें विद्यार्थी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज में दाखिले का यह आखरी मौका है। स्पेशल राउंड में आखरी दिन शाम 5 बजे तक फीस जमा कर एडमिशन लेना अनिवार्य है। इसके बाद कॉलेज में प्रवेश मान्य नहीं होगा। यह चरण 1 सितंबर से 6 सितंबर तक होगा। इस दौरान विद्यार्थी सीधे संबंधित कॉलेज पहुंचकर खाली सीट पर एडमिशन ले सकेंगे।
केवल रजिस्टर्ड सीट पर ही मिलेगा दाखिला
जारी आदेश के अनुसार यह कॉलेजों में प्रवेश का अंतिम चरण होगा। इसमें विद्यार्थी केवल रजिस्टर्ड सीट पर ही दाखिला मिलेगा। स्टूडेंट अपने लॉगिन और कॉलेज लॉगिन से अवेलेबल सीट की जानकारी देख पाएंगे। अगर किसी कॉलेज में सीट खाली है तो विद्यार्थी सीधे वहां पहुंचकर फीस जमा कर प्रवेश दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें-गणपति बैनर पर विवाद, 'ईदगाह का राजा' लिखने पर विरोध के बाद हटाना पड़ा पोस्टर
विज्ञापन
एक कॉलेज में ही मिलेगा मौका
नए रजिस्टर्ड विद्यार्थी केवल एक ही कॉलेज में पंजीयन कर सकेंगे। हेल्प सेंटर पर वेरिफिकेशन के बाद फीस जमा करते ही उसी दिन प्रवेश मिल जाएगा। इसके अलावा मेजर व माइनर विषयों के चयन की पात्रता विश्वविद्यालय अपने स्तर पर तय करेंगे। कॉलेज प्राचार्य संबंधित विश्वविद्यालय से समन्वय कर प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करेंगे। पिछले राउंड्स में जिन विद्यार्थियों को मनचाहा कॉलेज या विषय नहीं मिल पाया, उनके लिए यह आखिरी मौका है। खासतौर पर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर खाली सीटों को भरने के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें-भोपाल बीएमसी के खजाने में जमा हुए 182 करोड़, पिछले साल से 10 फीसदी अधिक, आज और कल भी खुलेंगे दफ्तर