फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Activa rammed into a tree after an unknown vehicle collided, one died

Bhopal: अज्ञात वाहन की टक्कर से पेड़ में जा घुसी थी एक्टिवा, एक की मौत, 14 वर्षीय बालक ने अब खोला राज

Mon, 23 Jan 2023 06:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 06:45 PM IST
सार

सड़क हादसे में घायल 14 साल के बालक ने होश में आने के बाद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि उनकी गाड़ी को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। हादसे में बालक के चाचा की मौत हो गई थी, जवकि वह खुद गंभीर रूप से घायल था। 

विज्ञापन
Bhopal: Activa rammed into a tree after an unknown vehicle collided, one died
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में 16 जनवरी को हुए सड़क हादसे की असल वजह अब सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए नाबालिग अब होश में आया है और उसने घटना पर से पर्दा हटाया है। उसने बताया कि उनकी एक्टिवा को किसी गाड़ी ने पीछे जोरदार टक्कर मारी थी, जिसके बाद वे पेड़ से टकरा गए थे। गाड़ी चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई थी, और 14 साल का बालक गंभीर घायल था। 
विज्ञापन


बता दें कि भोपाल के  हबीबगंज थाना क्षेत्र में एकांत पार्क के सामने 16 जनवरी की सुबह हादसा हुआ था। अब तक माना जा रहा था कि फिसलने से गाड़ी पेड़ से टकराई है। एक्टिवा पर चाचा-भतीजा सवार थे। हादसे में चाचा  ईश्वर शाह (51) निवासी पंपापुर कमला नगर की मौत हो गई थी, जबकि पीछे बैठा भतीजा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अब होश आया है और उसने पुलिस को हादसे की वजह बताई है।  पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ईश्वर शाह बिट्टन मार्केट में सब्जी की दुकान लगाते थे। सोमवार सुबह वे भतीजे के साथ राजीव गांधी चौराहा से अपने घर पंपापुर जाने के लिए निकले थे। घटना के समय वह एक्टिवा चला रहे थे, जबकि 14 साल का उनका भतीजा रोहित पीछे बैठा था। करीब साढ़े दस बजे के आसपास दोनों एकांत पार्क के पास पहुंचे ही थे कि एक्टिव अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। दोनों घायलों को जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया था, वहां डॉक्टर ने ईश्वर शाह को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित की हालत बिगड़ती देख उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed