फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: A woman who was a victim of love jihad came forward in Bhopal, said- she was pressurised to change her

Bhopal: भोपाल में लव-जिहाद की शिकार महिला आई सामने, बोली-धर्म बदलने का बनाया दबाव, अमित बनकर मिला था नदीम

Tue, 27 May 2025 03:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 27 May 2025 03:52 PM IST
सार

भोपाल के कमला नगर थाने क्षेत्र में एक 35 साल की तलाकशुदा महिला लव जिहाद का शिकार हुई है। मंगलवार को महिला समाने आई और बताया कि किस प्रकार नदीम महिला से अमित बन कर मिला। और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Bhopal: A woman who was a victim of love jihad came forward in Bhopal, said- she was pressurised to change her
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जहां पहले निजी कॉलेज में लव-जिहाद की शिकार कई लड़कियां सामने आईं और कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उसके बाद अब भोपाल के कमला नगर थाने क्षेत्र में एक 35 साल की तलाकशुदा महिला लव जिहाद का शिकार हुई है। युवक द्वारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के बाद महिला सामने आई है और थाने में शिकायत दर्ज कराई इसके बाद अमर उजाला से महिला ने बात करते हुए अपनी पीड़ा बताई है। महिला ने बताया है कि उसके साथ नदीम नाम का एक व्यक्ति अमित बनकर मिला था। और एक डेढ़ साल बाद उन्हें पता चला कि वह मुस्लिम समाज से है। उसके बाद उन्होंने इसका विरोध किया लेकिन वह चालाकी से इन्हें गुमराह कर देता था। जब इन्होंने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह इन्हें धर्म बदलने और मंदिर नहीं जाने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन



3 साल से करता रहा यौन शोषण 
महिला ने बताया कि नदीम ने मदद के नाम पर भरोसा जीता। वह पिछले तीन साल से उनका शोषण कर रहा था। जब उन्होने शादी की बात कही तो धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। महिला के आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति बचाओ मंच आया सामने 
मामला खुलने के बाद हिंदू संगठन भी सामने आया संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि कल जब हमें मामला पता चला तो थाने् पहुंच कर महिला की शिकायत दर्ज कराई है। कमला नगर पुलिस ने नदीम खान के खिलाफ दुष्कर्म, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कमलानगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि आरोपी नदीम बोरिंग मशीन का संचालन करता है। उसकी तलाश के साथ ही उसका बैकग्राउंड भी खंगाला जा रहा है। 


यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री ने की शीतलदास बगिया की सफाई, सफाईकर्मियों का किया सम्मान, पुरानी बावड़ी का किया निरीक्षण

 शादी करना है तो धर्म बदलना होगा
 पीड़िता ने बताया कि 12 साल पहले पति से तलाक के बाद मैं अपने बेटे के साथ रहती हूं। तीन साल पहले बरखेड़ा पठानी का रहने वाला नदीम मेरे संपर्क में आया। मेरी परेशानी के समय उसने मुझे सहारा दिया। अपनी पहचान छिपाते हुए नाम अमित बताया। वह कहता था तुम अकेली महिला हो। किसी बात की चिंता मत करना। मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा। इस तरह उसने मेरा भरोसा जीता। 18 जून 2022 को नदीम मुझे अपने घर ले गया और जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसने मेरे साथ शादी करने का भरोसा दिलाया। इस तरह वह शादी का झांसा देकर गलत काम करता रहा।

यह भी पढ़ें-मोहन कैबिनेट की बैठक आज, विभागाध्यक्षों को मिल सकते हैं और अधिक वित्तीय अधिकार


फोटो वायरल करने की देता है धमकी
महिला ने बताया कि 13 मई को नदीम घर आया और संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर जबरदस्ती की और आपत्तिजनक वीडियो और फोटो ले लिए। शादी की बात पर कहा- तुम हिंदू हो और मैं मुसलमान। इसलिए शादी नहीं कर सकता। इस्लाम धर्म अपना लो तो निकाह कर लूंगा। मना करने पर उसने धमकी दी कि तुम्हारे वीडियो-फोटो वायरल कर मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा। बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed