फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mohan cabinet meeting today, department heads may get more financial powers

MP News: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, विभागाध्यक्षों को मिल सकते हैं और अधिक वित्तीय अधिकार

Tue, 27 May 2025 08:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 May 2025 08:43 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसमें विभागाध्यक्षों को अधिक वित्तीय अधिकार देने और बुक ऑफ फाइनेंशियल पावर में संशोधन के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन
MP News: Mohan cabinet meeting today, department heads may get more financial powers
डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसमें विभागाध्यक्षों को अधिक वित्तीय अधिकार दिए जाने का प्रस्ताव प्रमुख एजेंडे में शामिल है। प्रदेश सरकार आठ वर्षों बाद बुक ऑफ फाइनेंशियल पावर में संशोधन करने की तैयारी में है। इसके तहत विभागों को लैपटॉप, फर्नीचर जैसी वस्तुएं खरीदने के लिए अब प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। विभागाध्यक्ष सीधे स्तर पर यह निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्हें प्रशिक्षु (इंटरन) रखने का भी अधिकार मिलेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ेगी और युवाओं को सरकारी तंत्र के साथ काम करने का व्यावहारिक अनुभव भी मिल सकेगा। कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिसे राज्य के प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और निर्णय प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed