फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Chief Minister cleaned Sheetaldas Bagiya, honored the sanitation workers, inspected the old stepwell

Bhopal: मुख्यमंत्री ने की शीतलदास बगिया की सफाई, सफाईकर्मियों का किया सम्मान, पुरानी बावड़ी का किया निरीक्षण

Tue, 27 May 2025 03:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 27 May 2025 03:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में शीतलदास की बगिया की सफाई की। इस दौरान उन्होंने सफाई में मदद करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने वहाँ पुरानी बावड़ी की मरम्मत के काम का जायजा भी लिया।

विज्ञापन
Bhopal: Chief Minister cleaned Sheetaldas Bagiya, honored the sanitation workers, inspected the old stepwell
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में शीतलदास की बगिया की सफाई की। इस मौके पर उन्होंने सफाई कार्य में सहयोग करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान भी किया। दरअसल, प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जोरों पर है। इसके तहत सरकार जल के संरक्षण और पुराने स्रोतों के नवीनीकरण से जुड़े काम बड़े स्तर पर कर रही है। सीएम डॉ. यादव ने भोपाल में पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया और उससे संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। इस अभियान को लेकर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा देश भर में मंदिरों एवं घाटों का निर्माण करवाया गया। लोकमाता अहिल्याबाई जी के 300वीं जयंती वर्ष में उनके संकल्पों को आत्मसात कर हमारी सरकार भी जलस्रोतों को संरक्षित करने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन



भोपाल में 22 बावड़ियों को संरक्षित करने का प्रयास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। भोपाल नगर निगम द्वारा  22 बावड़ियों को संरक्षित करने का प्रयास किया गया। आज भोपाल में पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया है। संरक्षण की इस पहल से न केवल जल स्रोत संवरेंगे, बल्कि हमारी धरोहर भी संरक्षित होगी। प्रदेश सरकार जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सतत प्रयासरत है। इसी कड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश में एक व्यापक जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल जल बचाने की पहल नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य देने का संकल्प है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-नौतपा के तीसरे दिन भी मध्य प्रदेश का बदला रहेगा मौसम, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा भाव को नमन
गौरतलब है कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने शीतलदास की बगिया में हुए श्रमदान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। उन्होंने इन्हें लेकर लिखा, 'जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत घाटों के पुनरुत्थान, रखरखाव, साफ-सफाई एवं संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ते हुए आज भोपाल में शीतलदास की बगिया घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान में सहभागिता की। साथ ही सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके सेवा भाव को नमन किया। हमारी सरकार जल गंगा संवर्धन अभियान को जनांदोलन बनाकर जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और उनके पुनर्जीवन के लिए संकल्पित है।'

यह भी पढ़ें-मोहन कैबिनेट की बैठक आज, विभागाध्यक्षों को मिल सकते हैं और अधिक वित्तीय अधिकार

क्या है जल गंगा संवर्धन अभियान
बता दें, मध्यप्रदेश की मोहन सरकार पानी की एक-एक बूंद बचा रही है। इसके लिए स्कूलों से लेकर सड़कों तक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यह अभियान 30 मार्च से शुरू हुआ है। इस 90 दिवसीय अभियान की शुरुआत वर्ष प्रतिपदा के दिन उज्जैन की क्षिप्रा नदी से की गई। इसका समापन 30 जून को होगा। इस मुहिम की थीम 'जन सहभागिता से जल स्त्रोतों का संवर्धन एवं संरक्षण' रखी गई है। इस अभियान के तहत पौधरोपण-जल स्रोतों का पुनर्जीवन किया जा रहा है। गांव-गांव में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है। स्कूलों में बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed