Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 9 cattle were being transported, crammed into a pickup truck; one was found dead

भोपाल: पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे थे 9 गोवंश, एक मृत मिला; तीन आरोपी गिरफ्तार; विदिशा से आ रही थी

Wed, 18 Nov 2026 10:28 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 10:28 PM IST
सार

भोपाल में सूखी सेवनिया टोल टैक्स के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी। वाहन में नौ गोवंश मिले, जिनमें एक मृत था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ गोवंश गौशाला पहुंचाए।

 

विज्ञापन
Bhopal: 9 cattle were being transported, crammed into a pickup truck; one was found dead
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल। रात के अंधेरे में पिकअप वाहन में गोवंश को ठूंसकर ले जाने का मामला सामने आया है। विदिशा की ओर से भोपाल आ रहे इस वाहन को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से सूखी सेवनिया टोल टैक्स के पास रुकवाया। तलाशी लेने पर पिकअप में नौ गोवंश ठूंसकर भरे मिले। इनमें आठ जीवित थे, जबकि एक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप जब्त कर ली है। जीवित गोवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर की रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि विदिशा की ओर से एक लोडिंग पिकअप में गोवंश भरकर भोपाल लाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ सूखी सेवनिया टोल टैक्स के पास पहुंचकर संदिग्ध पिकअप को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर वाहन में गोवंश भरे मिले। पुलिस और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सभी गोवंश को वाहन से बाहर निकलवाया गया।

विज्ञापन

पिकअप से कुल नौ गोवंश मिले। इनमें एक मृत और आठ जीवित थे। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाया गया। वहीं, जीवित मिले आठ गोवंश को सुरक्षित जीवदया गौशाला पहुंचाया गया। पुलिस ने वाहन से गोवंश के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही रस्सी और अन्य सामान भी जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर और अन्य जिलों के रहने वाले आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पिकअप चालक लकी राठौर (18), निवासी ग्राम धर्मपुरी, थाना सांवेर, जिला इंदौर और रामवीर मीना (26), निवासी भटमड़ा को गिरफ्तार किया है। इनके साथ शीतांशु ठाकुर और अजब सिंह ठाकुर (21) को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश के अवैध परिवहन से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले में गोवंश को कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाने की योजना थी, इसकी जांच की जा रही है।

बजरंग दल के जिला वीर सावरकर गौशाला प्रखंड के अभिजीत सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यकर्ताओं को रात में पिकअप में गोवंश ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने पुलिस को जानकारी देकर वाहन रुकवाया। कार्रवाई के दौरान बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख बलवीर यादव, प्रखंड संयोजक प्रदीप चौकसे, शिशुपाल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed