फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 7-year-old girl airlifted in Bhopal, sent to Gurgaon for treatment of serious liver disease

Bhopal: भोपाल में 7 साल की बच्ची को किया एयर लिफ्ट,लिवर की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए गुड़गांव भेजा

Sat, 24 May 2025 07:29 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 24 May 2025 07:29 AM IST
सार

भोपाल की 7 साल की बच्ची की जान बचाने और समय पर इलाज मुहैया कराने में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग किया गया। बच्ची के लिवर की गंभीर बीमारी 'एक्यूट हेपेटाइटिस विथ इंपैंडिंग लिवर फैलियर' से पीड़ित होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Bhopal: 7-year-old girl airlifted in Bhopal, sent to Gurgaon for treatment of serious liver disease
बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा आपातकाल में कई जिंदगियों को बचाने ने अहम भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में भोपाल की रहने वाली 7 वर्षीय बालिका को लीवर की गंभीर बीमारी के उपचार के लिए भोपाल से गुड़गांव एयरलिफ्ट कर भर्ती करवाया गया। मरीज के आयुष्मान कार्ड धारक होने के कारण यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। बच्ची के परिजनों ने पेट दर्द, त्वचा के पीले पड़ने, मल में खून आने की समस्या के इलाज के लिए 19 मई को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल में प्राथमिक जांच में एक्यूट हेपिटाइटिस विथ इंपैंडिंग फैलियर पाया गया। जिसके बाद एयर एम्बुलेंस द्वारा मरीज को इलाज के लिए गुड़गांव के निजी अस्पताल की पीडियाट्रिक लिवर यूनिट में रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


गुड़गांव के चिकित्सकों से समन्वय     
एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय,भोपाल द्वारा जिला प्रशासन और संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं से संपर्क कर करवाई गई। इसके साथ ही गुड़गांव के चिकित्सकों से समन्वय कर मरीज को शिफ्ट करवाया गया। जहां आगे का इलाज चल रहा है। सीएमएचओ भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज हुरमाड़े एवं चिकित्सकों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया कराई गई। मरीज के भोपाल स्थित अस्पताल से डिस्चार्ज से लेकर मरीज के एयर लिफ्ट होने तक पूरे समय स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


 
नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की इस योजना से गंभीर मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थाओं में बेहद कम समय में पहुंचाकर त्वरित उपचार मिल रहा है। आयुष्मान कार्डधारी के उपचार के लिये राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर सभी शासकीय एवं आयुष्मान सम्बद्ध अस्पतालों में उपचार के लिए नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था है। अन्य हितग्राही जो कि आयुष्मान कार्डधारी नहीं हैं, उनके उपचार के लिए राज्य के अंदर स्थित शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क परिवहन जबकि राज्य के बाहर के किसी भी अस्पताल में अनुबंधित दर पर सशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-शासकीय कर्मचारियों के लिए राहत, 55 प्राइवेट अस्पतालों में रियायती दरों पर इलाज की
इलाज के लिए नहीं था वक्त
बच्ची को 19 मई को पेट में तेज दर्द, त्वचा पर पीलापन और मल में खून की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में सामने आया कि बच्ची की हालत नाजुक है और उसे विशेष इलाज की जरूरत है। स्थानीय अस्पतालों में उसकी गंभीर स्थिति के लिए जरूरी विशेषज्ञता उपलब्ध नहीं थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed