फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 20% increase in seasonal diseases in Bhopal, patients are reaching hospital with fever, pain, cold and

Bhopal: भोपाल में मौसमी बीमारियों के 20% मरीज बढ़े, बुखार, दर्द, सर्दी-जुकाम के साथ अस्पताल पहुंच रहे मरीज

Wed, 02 Jul 2025 07:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 02 Jul 2025 07:59 PM IST
सार

भोपाल शहर के बड़े अस्पताल हमीदिया एम्स और जेपी के चिकित्सकों की माने तो यहां मौसमी बीमारियों के 20 फीसदी मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। डेंगू और मलेरिया बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है।  इसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

विज्ञापन
Bhopal: 20% increase in seasonal diseases in Bhopal, patients are reaching hospital with fever, pain, cold and
मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अस्पतालों की ओपीडी में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बारिश का मौसम शुरू होते ही लोग सर्दी, खांसी, बुखार की चपेट में आने लगे है। भोपाल शहर के बड़े अस्पताल हमीदिया एम्स और जेपी के चिकित्सकों की माने तो यहां मौसमी बीमारियों के 20 फीसदी मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। डेंगू और मलेरिया बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। इसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन




अचानक बढ़ी मरीज की संख्या
 
जेपी अस्पताल के डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि अचानक तापमान में बदलाव के कारण वायरल बुखार और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ी है। अस्पताल की ओपीडी में अचानक से 20 फ़ीसदी के करीब मरीज बढ़े हैं। मरीजों की सुविधा के देखो देखते हुए अस्पताल में दो काउंटर बढ़ाए गए हैं। सभी स्टॉफ को निर्देश दिया गया है कि मरीज को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। अस्पताल में सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध है। 
विज्ञापन



बीमारियों के फैलने के मुख्य कारण 
विशेषज्ञों का कहना है तापमान में परिवर्तन होने से सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ जाते हैं। इसी प्रकार बारिश के पानी से जमा हुए पानी में मच्छर पनपते हैं, जो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का कारण बनते हैं। बारिश के पानी से पीने का पानी और खाद्य पदार्थ दूषित हो सकते हैं, जिससे टाइफाइड, हैजा और दस्त जैसी बीमारियां फैलती हैं। जबकि बारिश के कारण होने वाली नमी से फंगल संक्रमण और त्वचा की एलर्जी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-वीडी शर्मा ने हेमंत खंडेलवाल को सौंपी कमान, भावुक विदाई में मांगी माफी; शिवराज बोले- "भाजपा के शुभंकर



बीमारियों से बचाव के उपाय
चिकित्सकों का कहना है कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें, और मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। दूषित पानी और भोजन से बचें। अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं, और खुले में रखे हुए खाने से बचें। अपने डॉक्टर से सलाह लें और आवश्यक टीके लगवाएं। शरीर को हाइड्रेटेड रखें। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए हल्का भोजन करें। अपने घर और आसपास के वातावरण को साफ रखें। यदि आपको कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें-भोपाल में 9 सेमी बारिश, जगह-जगह भरा पानी, रेंगती रहीं गांड़िया, PWD की एक और रोड बनी तालाब

बच्चे भी हो रहे बीमार
हमीदिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश टिक्कस ने बताया कि कि बच्चों को बुखार के साथ गले में दर्द, संक्रमण हो रहा है। जिन लोगों को बुखार आ रहा है, वो सात से दस दिन में ठीक हो रहे हैं। सांस लेने में परेशानी भी हो रही है। बुखार में बच्चों में कमजोरी हो रही है।

भोपाल के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी़ 
अस्पताल    ओपीडी
एम्स           3 598
हमीदिया     2245
जेपी          1897






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed