फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 2 lakh more students have registered for UG-PG till now as compared to last year, 17 thousand more adm

Bhopal: UG-PG में पिछले साल के मुकाबले अब तक 2 लाख ज्यादा छात्रों ने कराया पंजीयन, 17 हजार ज्यादा हुए प्रवेश

Fri, 20 Jun 2025 07:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Jun 2025 07:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष यूजी और पीजी में ज्यादा विद्यार्थी रुचि दिखा रहे हैं। अब तक कुल 5.15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दो लाख अधिक है।

विज्ञापन
Bhopal: 2 lakh more students have registered for UG-PG till now as compared to last year, 17 thousand more adm
प्रवेश प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश  की कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी है पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे राउंड की प्रक्रिया चल रही है। खास बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष यूजी और पीजी में ज्यादा विद्यार्थी  रुचि दिखा रहे हैं। सत्र 2025-26 के लिए अब तक कुल 5.15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दो लाख अधिक है। वहीं, अब तक कुल 1.33 लाख छात्रों ने कॉलेजों में प्रवेश भी ले लिया है, जो पिछले वर्ष के पहले चरण की तुलना में करीब 17 हजार अधिक है। 
विज्ञापन




प्रवेश संख्या में हुई बढ़ोतरी
पिछले साल की अपेक्षा सभी पाठ्यक्रम के पहले चरण में प्रवेश संख्या में करीब 17 हजार की बढ़ोतरी हुई है। दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब 1 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें यूजी में करीब 55 हजार व पीजी में 23 हजार और एनसीटीई में करीब 20 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-5वीं और 8वीं पुन: परीक्षाओं के परिणाम जारी, 5वीं में 79.63%, 8वीं में 74.98% विद्यार्थी पास
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवेश का आंकड़ा

यूजीः पंजीयन- 5,54,901 आवंटन-1,51,878, प्रवेश-90 हजार

पीजीः  पंजीयन-1,94,825, आवंटन-47,150, प्रवेश-30 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed