{"_id":"6720cdae4421db887c087aea","slug":"bbopal-news-take-these-precautions-while-shopping-on-diwali-cyber-crime-branch-issued-advisor-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bbopal news: दीपावली पर खरीदारी करते समय बरतें यह सावधानी, सायबर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bbopal news: दीपावली पर खरीदारी करते समय बरतें यह सावधानी, सायबर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी
Tue, 29 Oct 2024 05:28 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 29 Oct 2024 05:28 PM IST
सार
दीपावली का त्यौहार आते ही सायबर जालसाज भी सक्रिय हो गए हैं। जो लोगों को ऑफर के माध्यम से चपत लगाने की पूरी तैयारी में हैं। भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी करते हुए सायबर जालसाजों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
साइबर ठगी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली का त्यौहार आते ही ग्राहकों को तरह-तरह के लुभावने ऑफर दिए जाने लगे हैं। इसी बीच सायबर जालसाज भी सक्रिय हो गए हैं। जो लोगों को ऑफर के माध्यम से चपत लगाने की पूरी तैयारी में हैं। भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी करते हुए सायबर जालसाजों से सतर्क रहने की अपील की है. ग्राहकों की छोटी सी लापरवाही हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा सकती है। आज के डिजिटल युग में हर काम ऑनलाइन होने लगा है। लोग खाने-पीने से लेकर हर सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की प्रक्रिया अपना रहे हैं। इस दौरान जरा सी असावधानी लोगों को आर्थिक नुकसान भी पहुंचा रही है। सायबर क्राइम ब्रांच लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास करती है, बावजूद इसके लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। सायबर जालसाज भी लगातार अपना पैटर्न बदलकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. त्यौहार के समय एक बार फिर से सायबर क्राइम ब्रांच ने जालसाजों से सतर्क रहने के लिए आगाह किया है।
विश्वसनीय साईट्स का करें इस्तेमाल
साइबर क्राइम ब्रांच ने इस प्रकार से अपराध से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की बात कही है. वर्तमान में साइबर ठगों द्वारा ओएलएक्स तथा अन्य सामान खरीदने व बेचने वाली मोबाइल एप्लीकेशन एंव साईट्स पर फर्जी लुभावने विज्ञापन दिये जा रहे हैं, जिसके लालच में आकर ग्राहक उनसे संपर्क कर सायबर ठगी का शिकार हो जाते हैं. इस प्रकार की ठगी से बचने के लिए हमेशा ऑफिशियल व रजिस्टर्ड ब्रांड स्टोर से ही खरीददारी करें तथा जिस सोशल पेज या वेबसाईट्स से आप खरीदारी कर रहे हैं, उसकी विश्वसनीयता एवं सत्यता की जांच कर लेना चाहिए.
इस प्रकार बरतें सावधानी
:फर्जी शापिंग साईट्स से बचें, केवल विश्वसनीय वेबसाईट्स से ही खरीदारी करें फर्जी ऑफर से बचें, ऑफर की प्रमाणिकता जांचें और अनजान लिंक नहीं खोलें.फर्जी लाटरी से बचें, ऐसे संदेशों को अनदेखा करें। क्यूआर कोड के फ्रॉड से बचें, केवल सत्यापित स्रोत से ही स्कैन करें। फर्जी चैरिटी से बचें, संस्था की वैधता की जांच करें। फर्जी कोरियर नंबर से बचें, आधिकारिक वेबसाईट से ही पुष्टि करें। फर्जी ई-कामर्स साईट से बचें, केवल विश्वसनीय भुगतान का उपयोग करे। सावधान रहें और सुरक्षित रहें, इस दीपावली को खुशी से मनाएं।
विज्ञापन
फ्रॉड होने पर यहां करें शिकायत
किसी भी प्रकार का सायबर फ्रॉड होने पर नेशनल सायबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 अथवा भोपाल सायबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 9479990636 पर संपर्क करें.