{"_id":"63e52c4bcbd4e52e9204618e","slug":"baraat-left-by-helicopter-from-bairagarh-village-kurana-bhopal-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: बैरागढ़ ग्राम कुराना से हेलीकॉप्टर से रवाना हुई बरात, दूल्हों के ठाट देखने उमड़ा ग्रामीणों को हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: बैरागढ़ ग्राम कुराना से हेलीकॉप्टर से रवाना हुई बरात, दूल्हों के ठाट देखने उमड़ा ग्रामीणों को हुजूम
Thu, 09 Feb 2023 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:56 PM IST
सार
ग्राम कुराना के लिए अनोखी बरात देखने को मिली। यहां के मंडलोई परिवार के दो दूल्हों ने दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। ये नजारा देखने पूरा गांव मौके पर जमा हो गया।
विज्ञापन
भोपाल के बैरागढ़ से दो दूल्हों ने दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के बैरागढ़ इलाके के ग्राम कुराना के लिए अनोखी बरात देखने को मिली। यहां के मंडलोई परिवार के दो दूल्हों ने दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। ये नजारा देखने पूरा गांव मौके पर जमा हो गया। दूल्हे शुजालपुर पहुंचेंगे और शुक्रवार को अपनी पत्नियों को लेकर इसी हेलीकॉप्टर से लौटेंगे।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुराना के मंडलोई परिवार के दो युवकों की शादी है। गांव के बड़े किसान गजराज सिंह मंडलोई के 24 वर्षीय पुत्र यशपाल और सुमेर सिंह मंडलोई के 28 वर्षीय बेटे हेम सिंह मंडलोई की शादी शुजालपुर में होनी है। दुमला के सरपंच ज्ञान सिंह मंडलोई की पुत्री पूजा एवं महेश मेवाड़ा की पुत्री अरुणा के साथ विवाह तय हुआ है। इनका बाना ग्राम कुराना के मंडलोई मार्केट से धूमधमाके के साथ निकाला गया। इसके बाद ये दूल्हे हेलीकॉप्टर से शुजालपुर के लिए रवाना हो गए।
हेम सिंह मंडलोई ने बताया कि इससे पहले सन 2014 में उनके बड़े भाई शादी के समय भी हेलीकॉप्टर ले गए थे। यशपाल सिंह का कहना है कि उनके पूर्वजों एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद है।