फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Astronomical Event: Earth will reach between Sun and Saturn today, you can see Saturn shining with the ring

Astronomical Event: सूर्य और शनि के बीच कल आएगी पृथ्वी, आप भी देख सकते हैं रिंग के साथ चमकता शनि

Sat, 26 Aug 2023 04:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 04:49 PM IST
सार

पृथ्वी 27 अगस्त को सूर्य और शनि के बीच पहुंचेगी। इस तरह शनि, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीधी रेखा में रहेंगे। इस समय शनि पृथ्वी के सबसे समीप होगा, जिससे यह अपेक्षाकृत अधिक चमकीला महसूस होगा।

विज्ञापन
Astronomical Event: Earth will reach between Sun and Saturn today, you can see Saturn shining with the ring
सारिका ने सांकेतिक रूप से बताई खगोलीय घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पृथ्वी शनिवार को सूर्य और शनि के बीच पहुंचेगी। इस तरह शनि, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीधी रेखा में रहेंगे। इस समय शनि पृथ्वी के सबसे करीब होगा, जिससे यह अपेक्षाकृत अधिक चमकीला महसूस होगा। सौरमंडल में लगभग एक साल में एक बार होने वाली यह खगोहीय घटना रविवार को हो रही है। 27 अगस्त को शनि पृथ्वी के सबसे पास पहुंचेगा। परिक्रमा करते हुए पृथ्वी रविवार को सूर्य और शनि के बीच पहुंचेगी। अगर आपके पास टेलिस्कोप है तो आप शनि को चमकते रिंग के साथ देख सकते हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि पृथ्वी आज सूर्य और शनि के बीच पहुंचेगी। शनि, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीधी रेखा में होंगे। शनि पृथ्वी के सबसे समीप होगा, जिससे यह अपेक्षाकृत अधिक चमकीला महसूस होगा। सारिका ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार यह घटना रविवार दोपहरएक बजकर 50 मिनट पर होगी। लेकिन इसे सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा में देखा जा सकेगा। शनि रातभर आकाश में भ्रमण करता दिखेगा और सुबह-सवेरे सूर्यादय के पहले पश्चिम में अस्त होगा। अगर आपके पास टेलिस्कोप है और बादल बाधा नहीं बनते हैं तो इसे रिंग के साथ चमकता देख सकते हैं। बिना टेलिस्कोप यह एक मध्यम तारे जैसा दिखेगा तथा इसके रिंग खाली आंखों से नहीं देखे जा सकेंगे।

विज्ञापन

131 करोड़ किमी दूर होगा हमसे शनि

सारिका घारू ने बताया कि इस पोजिशन में भी पृथ्वी से शनि की दूरी लगभग 131 करोड़ और नौ लाख किमी होगी। शनि से प्रकाश को आप तक पहुंचने में लगभग 73 मिनट लगते हैं। इसका रिंग 8.2 डिग्री के कोण पर जुखा दिखेगा। शनि और सूर्य की दूरी पृथ्वी के मुकाबले लगभग साढ़े नौ गुना अधिक है। इस वजह से शनि के अपोजिशन की इस घटना में कोई चमत्कारिक अंतर नहीं आता। लगभग एक साल में एक बार होने वाली खगोलीय घटना अगले साल 8 सितंबर को देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed