{"_id":"68fb3f0becc358aae70456ce","slug":"an-isis-module-terrorist-was-arrested-from-bhopals-karond-area-and-taken-away-by-the-delhi-special-cell-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3549660-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल से आईएसआईएस मॉड्यूल का एक आतंकी पकड़ाया, दिल्ली में धमाका करने की कर रहा था तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल से आईएसआईएस मॉड्यूल का एक आतंकी पकड़ाया, दिल्ली में धमाका करने की कर रहा था तैयारी
Fri, 24 Oct 2025 02:45 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:45 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनआईए ने भोपाल के करोंद इलाके से आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकी अदनान उर्फ अबु मोहम्मद (21) को गिरफ्तार किया। वह दिल्ली में बड़े धमाके की साजिश में शामिल था। अदनान सोशल मीडिया पर सक्रिय था और हर तीन माह में ठिकाना बदलता था। उसके पास से संदिग्ध सामान व गैजेट बरामद हुए।
विज्ञापन
भोपाल में आतंकी को पकड़ा गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद इलाके से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आईएसआईएस मॉड्यूल के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली में एक बड़े धमाके की तैयारी कर रहा था। कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दिल्ली से एक आईएसआईएस आतंकी को पकड़ा था, उससे पूछताछ और जांच में भोपाल में छिपे आतंकी की जानकारी सामने आई। इसके बाद एनआईए ने दिल्ली पुलिस के साथ भोपाल में छापेमारी कर कथित आतंकी को उठाया और पूछताछ करने के लिए लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। यह कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि एमपी पुलिस के डीजीपी सहित कुछ अन्य अधिकारियों को पता थी, स्थानीय पुलिस को भनक भी नहीं लगने दी।
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में धमाके की थी तैयारी
भोपाल के करोंद क्षेत्र में पकड़ा गया आतंकी 21 वर्षीय अदनान उर्फ अबु मोहम्म्द आईएसआईएस मॉड्यूल का समर्थन करने वाले वाट्सएप ग्रुप में सक्रिय था और पहले वह अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहता था। लेकिन पकड़े जाने से डर से वह हर तीन माह में अपना ठिकाना बदल लेता था। करीब सप्ताह भर पहले ही वह अशोका गार्डन क्षेत्र से किराए का कमरा खाली कर करोंद क्षेत्र में रहने गया था। वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ा था और अपनी रणनीति पर कार्य करता था। पकड़े गए युवक के पास से कुछ संदिग्ध सामान और इलेक्ट्रॉक्सि गैजेट भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- डॉ. रोहिणी का दावा, 'बसपा सुप्रीमो बनना चाहता था चंद्रशेखर रावण'
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कुछ साल में भोपाल से पीएफआई, एचयूटी, मुजाहिदीन सहित कई अन्य प्रतिबंधित व राष्ट्र विरोधी संगठनों के पदाधिकारी या समर्थक पकड़े जा चुके हैं। अदनान की गिरफ्तारी दिल्ली में पकड़ाए अदनान उर्फ मुहारिद से मिले सुराग के बाद की गई है। भोपाल में पकड़े गए अदनान को वर्ष 2024 में उप्र एटीएस ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले जज को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
भोपाल पुलिस भी जानकारी खंगालने में जुटी
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एनआईए के साथ मिलकर भोपाल से जब आईएसआईएस के कथित आतंकी को लेकर दिल्ली रवाना हो गई, तब भोपाल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद भोपाल पुलिस सक्रिय हुई और उसके संबंध में जानकारी खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि भोपाल में पकड़ाया कथित आतंकी अपने परिवार के साथ रहता है।
