{"_id":"6813b04b43f3df03620f2bdf","slug":"amul-milk-became-expensive-in-mp-prices-increased-from-may-1-rs-2-increased-per-liter-of-milk-and-rs-1-incre-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी में महंगा हुआ अमूल दूध, 1 मई से बढ़ी कीमतें, अब गोल्ड 67 और भैंस का दूध 71 रुपये लीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी में महंगा हुआ अमूल दूध, 1 मई से बढ़ी कीमतें, अब गोल्ड 67 और भैंस का दूध 71 रुपये लीटर
Thu, 01 May 2025 11:03 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 01 May 2025 11:03 PM IST
सार
1 मई से मध्यप्रदेश में अमूल ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को अब हर दिन के दूध के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में नई दरें लागू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
अमूल के दूध के दाम में बढ़ोतरी
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपभोक्ताओं को 1 मई से दूध पर ज्यादा खर्च करना होगा, क्योंकि अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत सभी जिलों में अमूल दूध महंगे दामों पर मिलेगा। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं। अमूल ने प्रति लीटर दूध पर 2 रुपये और आधा लीटर पैक पर 1 रुपये का इजाफा किया है। इसके साथ ही अमूल गोल्ड अब 65 रुपये की बजाय 67 रुपये, अमूल ताजा 53 से बढ़कर 55 रुपये और अमूल टी स्पेशल तथा चाय मजा की कीमतें भी 55 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं, भैंस का दूध अब 69 के बजाय 71 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
ये भी पढ़ें- MP News : नर्मदा में क्रूज चलाने का उमा भारती ने किया विरोध, बोलीं- नदी की पवित्रता से नहीं हो सकती छेड़छाड़
इससे पहले राजधानी में मदर डेयरी ने भी अपने दूध उत्पादों की दरों में बढ़ोतरी की थी। अब संभावना है कि सांची डेयरी भी दूध के दामों में बदलाव कर सकती है। पैक्ड दूध और संबंधित उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। बता दें, अमूल ने पिछले साल लोकसभा चुनाव परिणामों से ठीक पहले भी दूध के दाम बढ़ाए थे। हालांकि, जनवरी 2024 में कंपनी ने थोड़ी राहत देते हुए 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। अब एक बार फिर उपभोक्ताओं को दूध के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: मृतकों का डेटा अब सीधे जन्म मृत्यु महापंजीयक से मिलेगा, बीएलओ को पहचान-पत्र और वीआईएस में होगा बदलाव