{"_id":"667ad09da6c46dff8a0ad750","slug":"amrawara-by-election-amrawara-seat-has-become-matter-of-prestige-for-congress-jitu-patwari-and-kamal-nath-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amrawara By-Election: कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा बनी अमरवाड़ा सीट, पटवारी डालेंगे डेरा तो कमलनाथ भी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amrawara By-Election: कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा बनी अमरवाड़ा सीट, पटवारी डालेंगे डेरा तो कमलनाथ भी दिखाएंगे दम
Tue, 25 Jun 2024 07:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:44 PM IST
सार
अमरवाड़ा विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। जीतू पटवारी तीन दिन तक यहां प्रचार करेंगे। इसके बाद कमलनाथ ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन
कमलनाथ और जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट कांग्रेस और बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा बन गई है। यहां दोनों ही पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं। खासकर कांग्रेस इस सीट को किसी भी हालत में गंवाना नहीं चाहती है। कांग्रेस इस सीट पर फतह हासिल करने के लिए प्रदेश भर के 40 स्टार प्रचारक भेज रही है। सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 26 से 28 जून तक अमरवाड़ा में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष जनसंपर्क, जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद दो जुलाई से कमलनाथ मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में अमरवाड़ा विधानसभा उपुचनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह के पक्ष में जनसपंर्क एवं जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पटवारी अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रमानुसार 26 से 28 जून तक अमरवाड़ा प्रवास पर रहेंगे।
विज्ञापन
कमलनाथ भी दिखाएंगे ताकत, नामांकन में नहीं पहुंचे तो हो रही थी चर्चा
अमरवाड़ा कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेसी नेता पहुंचे थे। लेकिन कमलनाथ नदारद रहे। कमलनाथ के गायब होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।लेकिन अमरवाड़ा में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए कमलनाथ ने कमर कस ली है। कमलनाथ दो जुलाई से अमरवाड़ा उपचुनाव की कमान संभालेंगे। वहीं, नकुलनाथ भी चुनावी मैदान में प्रचार करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने रोचक किया चुनाव
कमलनाथ के गढ़ माने जलाने वाला छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर होने वाला उपचुनाव रोचक हो गया है। बीजेपी ने यहां से कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह को मैदान में उतरा है तो वहीं कांग्रेस ने धीरन शाह को टिकट दिया है। जबकि भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगाड़ने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने देवरावेन भलावी को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से माना जा रहा है कि अब यहां का मुकाबला त्रिकोणी हो गया है। चुनावी विशेषज्ञ किसी भी पार्टी को एक तरफा जीत नहीं दिला रहे हैं।
जीतू पटवारी का ऐसा रहेगा तीन दिन का कार्यक्रम
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पटवारी 26 जून को सुबह छह बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे अमरवाड़ा पहुंचकर वहां हर्रई, बटका और धनौरा ब्लॉक के बूथ प्रभारी, समन्वयक, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, बीएलए एवं समस्त पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पटवारी उसी दिन दोपहर तीन बजे अमरवाड़ा, सिंगोडी, छिंदी ब्लॉक के बूथ प्रभारी, समन्वयक, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, बीएलए एवं समस्त पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, वे तत्पश्चात शाम सात बजे अमरवाड़ा स्थित होटल करन में प्रभारी प्रर्यवेक्षक के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा में रहेगा।
पटवारी दूसरे दिन 27 जून को पूर्वान्ह 11 बजे छिंदवाड़ा से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.30 बजे खकरा चौरई, दोपहर 12.30 बजे सगुनिया, दोपहर एक बजे बड़ेगांव, पटनिया, दोपहर दो बजे बाबई, दोपहर 2.30 बजे भजिया, अपरान्ह तीन बजे मंधानगढ़, 3.30 बजे लछुआ, सायं चार बजे शालीवाड़ा शारदा, सायं 4.30 बजे मोहरली, सायं पांच बजे राहीवाड़ा, सायं पांच बजे कोल्हिया और शाम सात बजे रजौला पहुंचेंगे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात, जनसंपर्क एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।
पटवारी तीसरे दिन 28 जून को प्रातः 10 बजे बसुरिया, 10.30 बजे हरई, पूर्वान्ह 11 बजे पठारा, 11.30 बजे अहरवाड़ा, दोपहर 12 बजे खमतरा, दोपहर 12.30 बजे धरमी, दोपहर एक बजे ग्वारपानी, 1.30 बजे हडाई, दोपहर दो बजे जमुनिया, दोपहर 2.30 बजे सुरलाखापा कार्यकर्ताओं से मुलाकात, जनसंपर्क करते हुए अपरान्ह तीन बजे धनौरा बाजार पहुंचेंगे और वहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा को संबोधित करेंगे। पटवारी सायं पांच बजे धनौरा से प्रस्थान कर रात्रि नौ बजे भोपाल पहुंच जाएंगे।
