फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Amit Shah's Madhya Pradesh visit: He will participate in the Abhyuday Madhya Pradesh Growth Summit in Gwalior

अमित शाह का एमपी दौरा: ग्वालियर में अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट में होंगे शामिल, रीवा से भी देंगे कई सौगात

Wed, 24 Dec 2025 08:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 Dec 2025 08:44 PM IST
सार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश में दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रीवा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाला कृषक सम्मेलन और ग्वालियर में निवेश से रोजगार पर केंद्रित अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट आयोजित होगी।

विज्ञापन
Amit Shah's Madhya Pradesh visit: He will participate in the Abhyuday Madhya Pradesh Growth Summit in Gwalior
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश के दो बड़े आयोजनों में शामिल होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक ओर रीवा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाला कृषक सम्मेलन होगा, तो दूसरी ओर ग्वालियर में अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट के जरिए 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को रोजगार में बदलने का बड़ा संकल्प लिया जाएगा। दोनों कार्यक्रम राज्य को कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर व विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी के चार राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को मिला IPS कैडर अवॉर्ड, केंद्र ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन


रीवा के बसामन मामा गौ अभयारण्य में दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में अमित शाह और डॉ. मोहन यादव प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद गौ अभ्यारण्य के निकट विशाल कृषक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे। अतिथि ई-कार्ट से गौशाला का भ्रमण करेंगे तथा कृषि विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रगतिशील एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। बसामन मामा गौ अभयारण्य में सात हजार से अधिक बेसहारा गौवंश को आश्रय प्राप्त है। यहां से प्राप्त गोबर से जैविक खाद, गो-काष्ठ, गोनाइल सहित अन्य उत्पाद बनाए जा रहे हैं। सरकार ने वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ घोषित किया है, जिसमें प्राकृतिक खेती को जलवायु अनुकूल बनाना, किसानों को उचित मूल्य दिलाना, यंत्रीकरण, डिजिटल एग्री और मूल्य संवर्धन पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सिंहस्थ-2028 की तैयारी के लिए उज्जैन में होटल विस्तार, मंत्री बोले-पर्यटन में नई ऊंचाई छू रहा प्रदेश

इसी दिन ग्वालियर के मेला ग्राउंड में ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट निवेश से रोजगार’ का राज्य स्तरीय आयोजन होगा। इस समिट में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि आवंटन तथा 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का भूमि-पूजन व लोकार्पण किया जाएगा। निवेशकों को सिंगल क्लिक से प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। रोजगार सृजन करने वाले उद्यमियों व युवाओं को सम्मानित किया जाएगा तथा युवाओं से संवाद भी होगा। समिट की थीम निवेश से रोजगार-अटल संकल्प, उज्ज्वल मध्यप्रदेश” रखी गई है। 

ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: एमपी में बढ़ी ठंड, बर्फबारी का असर, पारा 2-3 डिग्री और गिरेगा, कई जिलों में घना कोहरा

कार्यक्रम में गोदरेज, हीडलबर्ग सीमेंट, जेके टायर, टोरेंट पावर, डाबर, वर्धमान समूह सहित देश के प्रमुख उद्योगपतियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। स्थल पर अटलजी के जीवन-विचारों तथा पिछले दो वर्षों में प्रदेश में हुए औद्योगिक निवेश व रोजगार सृजन पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित कई कैबिनेट मंत्री समिट में उपस्थित रहेंगे। दोनों आयोजन मिलकर मध्य प्रदेश को कृषि व उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed