फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Cold intensifies in Madhya Pradesh, due to the effect of snowfall, the temperature will drop

MP Weather Today: एमपी में बढ़ी ठंड, बर्फबारी का असर, पारा 2-3 डिग्री और गिरेगा, कई जिलों में घना कोहरा

Wed, 24 Dec 2025 07:54 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 24 Dec 2025 07:54 AM IST
सार

 प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है। पचमढ़ी और कल्याणपुर में पारा 5 डिग्री से नीचे है। ग्वालियर, रीवा और सतना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है, जिससे दृश्यता 50 से 200 मीटर तक सिमट गई।

विज्ञापन
MP Weather Today: Cold intensifies in Madhya Pradesh, due to the effect of snowfall, the temperature will drop
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में दिखने लगा है। प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है और बुधवार रात से सर्दी और तीखी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल पचमढ़ी और शहडोल का कल्याणपुर ऐसे इलाके हैं, जहां रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इधर, प्रदेश के उत्तरी हिस्से घने कोहरे की चपेट में हैं। ग्वालियर, रीवा और सतना में दृश्यता 50 से 200 मीटर तक सिमट गई है, जिससे हालात जीरो विजन जैसे हो गए हैं। दमोह, खजुराहो, नौगांव, मुरैना, सीधी, दतिया, इंदौर, भोपाल, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर और देवास में भी सुबह 6 से 8 बजे के बीच घना कोहरा छाया रहा। बुधवार सुबह भी कई जिलों में यही स्थिति देखने को मिली। कम विजिबिलिटी के कारण कई जगह सड़कों पर वाहन चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। जानिए आपके शहर में मौसम की स्थिति क्या है और आने वाले तीन दिनों में ठंड-कुहासे का क्या असर रहेगा। 
विज्ञापन



आज का मौसम कैसा रहा?
बुधवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में घना कोहरा छाया रहा। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, राजगढ़, रायसेन और विदिशा में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया।मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अगले दो दिनों में कोहरे का असर थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन ठंड और तेज होगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और गिरावट संभव है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्रदेश में 42,74,160 मतदाता नहीं मिले, प्रारूप सूची जारी; दावा-आपत्ति का ये है समय
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक ट्रेनें 5 से 8 घंटे तक लेट
घने कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें 5 से 8 घंटे तक देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस रोजाना 4 से 5 घंटे लेट हो रही है, जबकि शताब्दी और सचखंड एक्सप्रेस भी प्रभावित हैं। तापमान की बात करें तो प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, इंदौर का 6.4 डिग्री, ग्वालियर का 8.5 डिग्री, उज्जैन का 9.8 डिग्री और जबलपुर का 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां रात का पारा 4.2 डिग्री पर पहुंच गया। शहडोल के कल्याणपुर में 4.6 डिग्री, मंदसौर में 5.7 डिग्री, रीवा और खजुराहो-उमरिया में 6 डिग्री, शाजापुर में 6.1 डिग्री, नौगांव और राजगढ़ में 6.6 डिग्री, दतिया में 6.9 डिग्री, मलाजखंड में 7.5 डिग्री और सतना में 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


यह भी पढ़ें- उत्तर भारत की बर्फबारी का असर MP तक, 22 जिलों में कोहरा और शीतलहर, सड़क-रेल दोनों प्रभावित


नवंबर-दिसंबर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड
इस साल सर्दी ने नवंबर और दिसंबर दोनों महीनों में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल में नवंबर के दौरान लगातार 15 दिनों तक शीतलहर चली, जो 1931 के बाद सबसे लंबा दौर माना जा रहा है। 17 नवंबर की रात भोपाल में तापमान 5.2 डिग्री तक पहुंच गया था, जो अब तक का सबसे निचला स्तर रहा। इंदौर में भी 25 साल बाद नवंबर में तापमान 6.4 डिग्री तक लुढ़का, जो सीजन की सबसे ठंडी रात रही। दिसंबर में भी दोनों शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे तक जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह मानसून में जुलाई और अगस्त सबसे अहम महीने होते हैं, उसी तरह कड़ाके की ठंड के लिए दिसंबर और जनवरी सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इन महीनों में उत्तर भारत से सर्द हवाओं का प्रभाव अधिक रहता है, जिससे तापमान तेजी से गिरता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मावठा भी गिरता है, जिससे दिन में भी ठंड का असर बढ़ जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed