फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   All the big leaders of Madhya Pradesh Congress will go to ED office and submit memorandum against irregulariti

Mp news: मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता जाएंगे ED कार्यालय अनियमितताओं के खिलाफ सौंपेगे ज्ञापन

Tue, 20 Aug 2024 08:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 20 Aug 2024 08:39 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं और प्रदेश के अलग-अलग जगह सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में अब 22 अगस्त को ईडी कार्यालय जाएंगे। इधर मंगलवार को पूर्व पीएम राजीव गांधी की जन्म जयंती मनाई गई।

विज्ञापन
All the big leaders of Madhya Pradesh Congress will go to ED office and submit memorandum against irregulariti
पूर्व पीएम राजीव गांधी की जन्म जयंती मानेत कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं और प्रदेश के अलग-अलग जगह सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में अब 22 अगस्त को ईडी कार्यालय जाएंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


व्यापम चौराहे से ED कार्यालय तक सभी नेता जाएंगे पैदल 

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि राजधानी भोपाल में जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के तहत 22 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे कांग्रेसजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापमं चौराहे पर एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय जायेंगे, जहां भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेवी) द्वारा की जा रही घोर अनियमितताओं के खिलाफ ईडी कार्यालय के सामने विशाल प्रदर्शन किया जायेगा, तत्पश्चात ईडी कार्यालय पहुंचकर ईडी डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा। 
विज्ञापन

   

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जन्म जयंती 
 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को हबीबगंज थाने के सामने स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उन्होंने एम्स अस्पताल के सामने गरीबों को भोजन वितरित किया। पटवारी ने कहा कि राजीव गांधी बिरले व्यक्तित्व थे। उनकी आधुनिक क्रांति की सोच और पंचायती राज की परिकल्पना से देश में नई क्रांति का संचार हुआ और उनकी इस क्रांति से आज हर वर्ग नई ऊर्जा के साथ अपने सपनों को साकार कर रहा है। राजीव गांधी ने राजनीति से परे होकर, जनसेवा कर हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया था, देश को नई दिशा और दशा प्रदान की। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को महत्व मिले यह उनकी पहली सोच थी। अपनी सहज, सरल कार्यशली के कारण वे आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने कहा देश में अराजकता का माहौल
पटवारी ने कहा कि आज देश में विपरीत परिस्थितियां बनी हुई है, अराजकता का माहौल पूरे देश में बना हुआ है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिससे आज हमारे देश पर संकट मंडरा रहा है। हमें राजीव जी के विचारों, सिद्धांतों और उनके पदचिन्हों पर चलने की बेहद आवश्यकता है। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री मुकेश नायक, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, राजकुमार पटेल, विभा पटेल, कुणाल चौधरी, जेपी धनोपिया, भूपेन्द्र गुप्ता, रवि सक्सेना, अरूण श्रीवास्तव, प्रवीण सक्सेना, अनोखीमानसिंह पटेल, राजकुमार सिंह, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, अभिनव बरोलिया, मोनू सक्सेना अभिषेक शर्मा, संतोष कंसाना, राहुल राठौर, निहाल अहमद, नरेन्द्र यादव, मुईनउद्दीन सिद्वीकी, महक राणा, गुड्डू चौहान, विजय सिरवैया, सुरेश पंथी, प्रकाश चौकसे, रामराज तिवारी, धर्मेन्द्र राय, चेतन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed