फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   All sisters will be able to travel free on Rakshabandhan in Bhopal, 228 buses will be free from 6 am to 9 pm

Bhopal news: भोपाल में रक्षाबंधन पर फ्री सफर कर सकेंगी सभी बहने, 228 बसें सुबह 6 से रात 9 बजे तक रहेंगी फ्री

Sat, 17 Aug 2024 07:00 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 17 Aug 2024 07:00 PM IST
सार

राजधानी भोपाल की बहनों को रक्षाबंधन के दिन सभी बहने सुबह 6 से रात 9 बजे तक बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। बहनों को शहर के अंदर फ्री यात्रा करने की सौगात दी गई है।

विज्ञापन
All sisters will be able to travel free on Rakshabandhan in Bhopal, 228 buses will be free from 6 am to 9 pm
भोपाल की सिटी बसें - फोटो : bcll

विस्तार

राजधानी भोपाल की बहनों को रक्षाबंधन के दिन सभी बहने सुबह 6 से रात 9 बजे तक भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी।  बहनों को शहर के अंदर फ्री यात्रा करने की सौगात दी गई है।  एमआईसी में प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। इसे लेकर आदेश भी जारी होंगे। राजधानी में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड बसों का संचालन करती है। महापौर मालती राय ने बताया कि हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। बहनों को नगर निगम की तरफ से सौगात दी जाती है। इस बार भी यह सौगात दी जाएगी। एमआईसी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गौरतलाप है कि भोपाल में कुल 25 रूट पर 368 सिटी बसें दौड़ती हैं। इनमें से 140 बसें पिछले एक महीने से बंद है। ऐसे में शेष बची 228 बसों में 19 अगस्त, सोमवार को महिलाएं सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन


इन रूटो में चलती है भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड बसें 
भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड बसें भोपाल में शहर के सभी क्षेत्रों को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी इलाकों में चलती है। भोपाल में सिटी बसों में एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें 40 फीसदी तक करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल हैं। रक्षा बंधन के दिन यह संख्या 70 हजार तक पहुंच सकती है। नौकरीपेशा के अलावा स्टूडेंट्स भी बसों से आना-जाना करती हैं। किराए के रूप में उन्हें न्यूनतम 7 और अधिकतम 42 रुपए लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed