फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   After losing Amarwada, Congress and SP will fight by-elections together in Madhya Pradesh, BJP takes a jibe

MP NEWS : अमरवाड़ा हारने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा मिल कर लड़ेंगे उपचुनाव, भाजपा ने कसा तंज

Thu, 25 Jul 2024 08:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 25 Jul 2024 08:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस और सपा पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में हुए छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस को कुछ वोटो से हार मिली थी।
 

विज्ञापन
After losing Amarwada, Congress and SP will fight by-elections together in Madhya Pradesh, BJP takes a jibe
कांग्रेस और सपा पार्टी - फोटो : social media

विस्तार

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में उप चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर पहले से रणनीति बनाना शुरू कर दिया। मध्य प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभाओं के उप चुनाव में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में अब विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसको लेकर भाजपा ने दोनों राजनितिक दलों पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


अभी की स्थिति में मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे
दरअसल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और पूर्व विधायक सुनीलम ने गुरुवार को भोपाल में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ने की बात कही है। प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा उपुचनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। अब विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव होने है। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि अभी हम गठबंधन में है। अभी की स्थिति में मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा था कौन अखिलेश बिखलेश
एमपी भाजपा ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। दोनों के गठबंधन पर बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि, चुनाव के बीच कमलनाथ ने कहा था कौन अखिलेश बिखलेश और अखिलेश यादव ने कांग्रेस को एक धोखेबाज पार्टी बताया था। लोकसभा में एक सीट पर दोनों ने गठबंधन से लड़ी लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता नामांकन रैली में मुंह दिखाने तक नहीं आए। इनका गठबंधन ठगबंधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed