फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Abhyudaya Madhya Pradesh: MP e-Seva portal will provide all government services on a single platform, and the

अभ्युदय मध्य प्रदेश: MP ई-सेवा पोर्टल से एक ही मंच पर मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं, जनता को मिलेगी कई सौगातें

Fri, 31 Oct 2025 08:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 31 Oct 2025 08:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश 70वें स्थापना दिवस पर 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भोपाल के रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डिजिटल सेवाएं, निवेश पोर्टल और हवाई कनेक्टिविटी की सौगातें देंगी।
 

विज्ञापन
Abhyudaya Madhya Pradesh: MP e-Seva portal will provide all government services on a single platform, and the
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस को अभ्युदय मध्य प्रदेश के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगातें मिलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डिजिटल क्षेत्र में क्रांतिकारी पहलें शुरू होंगी। MP ई-सेवा पोर्टल नागरिकों को एक ही मंच पर सभी सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और त्वरित उपलब्ध कराएगा। “Invest MP 3.0” निवेशकों के लिए उन्नत सिंगल विंडो सिस्टम बनेगा, जो निवेश प्रक्रिया को सहज और समयबद्ध बनाएगा। वहीं “Wash on Wheels” मोबाइल एप युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए शहरी स्वच्छता में तकनीकी नवाचार लाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेश उपलब्धियों, औद्योगिक प्रगति और रोजगार सृजन पर अपने विजन साझा करेंगे। समारोह में “द टू-ईयर जर्नी” नामक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति पिछले दो वर्षों की निवेश यात्रा को जीवंत रूप देगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rashtriya Ekta Diwas 2025: सीएम बोले-सरदार पटेल के मार्ग पर चलेंगे तो भारत को कोई बुरी नजर से नहीं देख सकेगा
विज्ञापन


हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी
उज्जैन हवाई अड्डे के विकास अनुबंध पर हस्ताक्षर होंगे। रीवा–नई दिल्ली और रीवा–इंदौर फ्लाइट्स के लिए अनुबंध तथा पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ करेंगे। इस सेवा से प्रदेश के धार्मिक, प्राकृतिक और वन्यजीव पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। ये कदम औद्योगिक, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को गति देंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन राज्य की विकास यात्रा और भविष्य की रूपरेखा पर विचार व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सांसद खेल महोत्सव-2025 का विदिशा में भव्य शुभारंभ: मांडविया बोले-खेल एक स्पिरिट, अनुशासन और एक जीवनशैली है

समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 दृष्टि-पत्र का विमोचन होगा,
समारोह में समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 दृष्टि-पत्र का विमोचन होगा, जो दीर्घकालिक रोडमैप प्रस्तुत करेगा। यह दस्तावेज नागरिक सुगमता, निवेश-रोजगार और परंपरा-आधुनिकता के संतुलन पर केंद्रित मध्यप्रदेश की परिकल्पना करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 से प्रेरित यह विजन राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (विधि एवं न्याय), किंजरापु राममोहन नायडू (नागरिक उड्डयन), उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नीति आयोग उपाध्यक्ष डॉ. सुमन के. बेरी, मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, अदानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणव अदानी सहित आंध्र प्रदेश के गणमान्य अतिथि और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। अभ्युदय मध्यप्रदेश आत्मविश्वास, नवाचार और प्रगति का प्रतीक बनेगा, जो राज्य की विरासत को गर्व और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दृढ़ता दर्शाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed