फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Abhyudaya Madhya Pradesh: 2000 drones will showcase the state's glorious history, Jubin Nautiyal will perform

अभ्युदय मध्य प्रदेश: 2000 ड्रोन दिखाएंगे प्रदेश की गौरवगाथा, जुबिन नौटियाल देंगे गीतों की प्रस्तुति

Fri, 31 Oct 2025 09:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 31 Oct 2025 09:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश 70वां स्थापना दिवस 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' के रूप में धूमधाम से मनेगा। सीएम यादव शाम 6:30 बजे लाल परेड ग्राउंड में 2000 ड्रोन शो, जुबिन नौटियाल और आतिशबाजी से उत्सव शुरू करेंगे।
 

विज्ञापन
Abhyudaya Madhya Pradesh: 2000 drones will showcase the state's glorious history, Jubin Nautiyal will perform
ड्रोन शो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस शनिवार को अभ्युदय मध्य प्रदेश के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक नवंबर शाम 6:30 बजे लाल परेड ग्राउंड में इस उत्सव का शुभारंभ करेंगे। समृद्ध, विकसित और सशक्त मध्य प्रदेश की झलक दिखाने वाले इस आयोजन में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस प्रदेशव्यापी उत्सव का मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउंड में रोज शाम 6:30 बजे से होगा। शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में निवेश प्रोत्साहन और उपलब्धियों पर आधारित 3 मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी। 500 कलाकार 'विश्ववंद' समवेत प्रस्तुति में भगवान श्रीकृष्ण की जीवन यात्रा को सांगीतिक रूप से प्रस्तुत करेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग विरासत से विकास पर आधारित भव्य ड्रोन शो पेश करेगा, जिसमें 2000 ड्रोन से अब तक का सबसे बड़ा विजुअल उत्सव होगा। आसमान में विकसित मध्य प्रदेश को नए ढंग से दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rashtriya Ekta Diwas 2025: सीएम बोले-सरदार पटेल के मार्ग पर चलेंगे तो भारत को कोई बुरी नजर से नहीं देख सकेगा
विज्ञापन


राज्य के अतीत से वर्तमान तक की विकास यात्रा को आसमान में उकेरेंगे। यह शो करीब 15 मिनट तक चलेगा और इसमें राज्य की सांस्कृतिक, धार्मिक और तकनीकी पहचान को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। इस ‘ड्रोन लाइट शो’ में 14 अलग-अलग फॉर्मेशन तैयार की जाएंगी, जिनमें महाकाल मंदिर, मध्य प्रदेश का जिला-वार नक्शा, नर्मदा नदी की लहरें, खेतों में काम करता ट्रैक्टर, धान और गेहूं की बालियां और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का लोगो भी शामिल रहेगा। ड्रोन आकाश में राज्य की ‘Heritage to Development’ थीम को जीवंत करेंगे। इसमें आदिवासी नृत्य मुद्राओं, पारंपरिक मंडना कला, और ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ जैसे संदेश भी दिखाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चित्र भी रोशनी के माध्यम से प्रदर्शित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अभ्युदय मध्य प्रदेश: MP ई-सेवा पोर्टल से एक ही मंच पर मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं, जनता को मिलेगी कई सौगातें

राज्य के तकनीकी और औद्योगिक विकास को दर्शाने के लिए ड्रोन से सोलर पावर प्लांट, मेट्रो ट्रेन, हवाई जहाज, स्मार्ट सिटी, हाईवे और आधुनिक फैक्टरियों की आकृतियां भी बनाई जाएंगी। इस शो के माध्यम से मध्य प्रदेश की ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश 2047’ की परिकल्पना को भी साकार रूप में पेश किया जाएगा। इसके बाद सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल एवं ग्रुप मुम्बई “रातां लंबियां”, “हमनवां मेरे”, “तारों के शहर” जैसे गीत गाकर समां बांधेंगे। भव्य आतिशबाजी भी होगी। इससे पहले सुबह 11 बजे से लाल परेड ग्राउंड में विभिन्न प्रदर्शनियों का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। केंद्रीय मंत्री नायडू और मेघवाल भी मौजूद रहेंगे। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक अनुषांगिक गतिविधियां होंगी।

ये भी पढ़ें-  बिहार चुनाव में NDA की लहर: MP CM यादव ने कहा-नीतीश ने 55 साल का पिछड़ापन मिटाया, मोदी जी वादे निभाते हैं

प्रदर्शनियां में विकसित मध्यप्रदेश 2047, मध्य प्रदेश के गौरव विक्रमादित्य और अयोध्या, विक्रमादित्य की मुद्राएं और सिक्के, आर्ष भारत, भारत विक्रम, मध्य प्रदेश की बावड़ियां, पारंपरिक कला, विरासत से विकास, मंदिर देवलोक शामिल हैं। एक जिला-एक उत्पाद के तहत शिल्प मेला (प्रदर्शन सह विक्रय) और स्वाद देशज व्यंजन मेला लगेगा। 2 व 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे से जनजातीय एवं लोक नृत्य होंगे, जिनमें करमा, परधौनी, भगोरिया, गुन्नूरसाही, घसियाबाजा, भड़म, बधाई, गणगौर, मोनिया एवं अहिराई शामिल हैं। गीत, संगीत, नृत्य, कला, शिल्प, छायाचित्र, सांस्कृतिक यात्रा, ड्रोन शो और आतिशबाजी से मध्य प्रदेश की विरासत और विकास के रंग बिखरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed