Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A young man exploited a woman by claiming to be a bachelor

भोपाल: युवक ने खुद को कुंवारा बताकर युवती का किया शोषण, सगाई होते ही मंगेतर को भेजे निजी फोटो-वीडियो

Mon, 16 Nov 2026 10:38 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 10:38 PM IST
सार

भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में एक युवती ने पूर्व प्रेमी हर्षवर्धन यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि शादीशुदा होने की बात छिपाकर उसने शादी का झांसा दिया। रिश्ता टूटने के बाद उसने युवती के निजी फोटो और वीडियो मंगेतर को भेज दिए, जिससे सगाई टूट गई। 

विज्ञापन
A young man exploited a woman by claiming to be a bachelor
युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर शादी का झांसा देते हुए एक युवती से संबंध बनाए। जब युवती को हकीकत पता चली तो उसने रिश्ता खत्म कर लिया और परिवार की मर्जी से दूसरे युवक से सगाई कर ली। लेकिन पूर्व प्रेमी को युवती का यह फैसला इतना नागवार गुजरा कि उसने बदला लेने के लिए उसकी जिंदगी में जहर घोल दिया। आरोपी ने युवती के पुराने निजी फोटो और वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए। इसके चलते युवती की सगाई टूट गई। इस घटना से आहत युवती ने अब मिसरोद थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता मिसरोद क्षेत्र में रहती है और वीडियो एडिटिंग का काम करती है। इसी इलाके में रहने वाले हर्षवर्धन यादव से उसकी जान-पहचान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंधों में बदल गई। हर्षवर्धन पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने युवती से यह बात छिपाए रखी। वह खुद को अविवाहित बताकर युवती को शादी का भरोसा दिलाता रहा। इसी झांसे में लेकर उसने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-विदिशा दुष्कर्म केस: पुलिस पर सवाल उठने के बाद आरोपी गिरफ्तार, एनएचआरसी ने डीजीपी-गृह सचिव को थमाया नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


सच्चाई पता चली तो तोड़ लिया रिश्ता
कुछ समय बाद युवती को हर्षवर्धन के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने उससे दूरी बना ली और संबंध खत्म कर दिए। युवती ने अपने परिवार की सहमति से दूसरे युवक के साथ विवाह करने का फैसला किया और दोनों की सगाई भी हो गई। लेकिन युवती का आगे बढ़ना पूर्व प्रेमी को रास नहीं आया। युवती की सगाई की जानकारी मिलते ही हर्षवर्धन ने युवती के अपने साथ के पुराने निजी फोटो और वीडियो मंगेतर को भेज दिए। निजी तस्वीरें सामने आने के बाद मंगेतर ने युवती से रिश्ता तोड़ लिया और उसकी सगाई टूट गई। इस घटनाक्रम से युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई। आखिरकार उसने पुलिस की शरण लेते हुए पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का मामला
युवती की शिकायत पर आरोपी हर्षवर्धन यादव के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस निजी फोटो और वीडियो भेजे जाने से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed