{"_id":"68eca2c39156fd6d5b06f05a","slug":"a-woman-committed-suicide-by-jumping-from-the-roof-of-an-under-construction-house-in-front-of-the-police-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3513813-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: पुलिस के सामने निर्माणाधीन मकान की छत से महिला ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: पुलिस के सामने निर्माणाधीन मकान की छत से महिला ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Mon, 13 Oct 2025 12:58 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:58 PM IST
सार
सुनीता एक स्कूल में शिक्षिका थी और आठ साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी थी। हाल ही में वह कथित प्रेमी के साथ भोपाल आई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आत्महत्या। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रातीबड़ इलाके में युवक के साथ लिव-इन में रहने वाली महिला ने छत से छलांग लगा दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। महिला के छत पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन जब तक पुलिस और स्थानीय लोग कोई कोशिश कर पाते इसके पहले ही महिला ने छलांग लगा दी। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रातीबड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की छत पर एक महिला चढ़ी हुई तथा वह वहां से कूदने की बात कह रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रवाना हुई। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। पुलिस और स्थानीय लोग महिला को सुरक्षित नीचे आने की समझाइ दे रहे थे। इसी दौरान गुस्साई महिला ने छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- ये कैसा सम्मान: पंचायत में पैर धुलवाकर वही पानी युवक को पिलाया! गुरु-शिष्य के रिश्ते पर मचा बवाल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
महिला की पहचान इटारसी निवासी सुनीता चौहान के रूप में हुई। जांच में पता चला कि महिला स्कूल में शिक्षिका थी। करीब आठ साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। आठ दिन पहले ही वह अपने कथित प्रेमी के साथ रहने के लिए भोपाल आई थी और दोनों साथ रह रहे थे। रविवार सुबह करीब साढे़ छह बजे गुस्सा होकर घर निकली और एक निर्माणधीन मकान की दो मंजिला छत पर जाकर बैठ गई। आधे घंटे बाद छत से कूद गई।