फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A double whammy of inflation ahead of the festive season: Sugar crosses ₹70 and onions hit ₹50 per kg in Bhopa

त्योहारों से पहले महंगाई का डबल अटैक: भोपाल में शक्कर 70 पार, प्याज 50 रुपए किलो, 80 तक पहुंच सकता है भाव

Tue, 25 Aug 2026 02:38 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 25 Aug 2026 02:38 PM IST
सार

त्योहारों से पहले भोपाल में महंगाई का असर बढ़ता नजर आ रहा है। शक्कर 70 रुपए किलो के पार पहुंच चुकी है, जबकि प्याज करीब 50 रुपए किलो बिक रही है। व्यापारियों का कहना है कि मांग और आवक का संतुलन बिगड़ा तो प्याज के भाव 70 से 80 रुपए किलो तक जा सकते हैं।

विज्ञापन
A double whammy of inflation ahead of the festive season: Sugar crosses ₹70 and onions hit ₹50 per kg in Bhopa
प्याज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। मिठास के लिए इस्तेमाल होने वाली शक्कर के दाम 70 रुपए किलो के पार पहुंचने के बाद अब प्याज भी लोगों को रुलाने लगी है। भोपाल के बाजार में प्याज का भाव करीब 50 रुपए किलो तक पहुंच गया है। एक साथ दो जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से त्योहारों के दौरान घर का खर्च बढ़ने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


शक्कर के बाद प्याज की तेजी ने बढ़ाई परेशानी
त्योहारों में घरों में मिठाई, पकवान और अन्य खाद्य सामग्री की खरीद बढ़ जाती है। ऐसे समय में शक्कर के भाव पहले ही 70 रुपए किलो के पार पहुंच चुके हैं। अब प्याज की कीमत करीब 50 रुपए किलो होने से आम परिवारों पर महंगाई का दोहरा असर पड़ रहा है। खास तौर पर त्योहारों के दौरान प्याज की खपत बढ़ जाती है। घरों के साथ-साथ होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और खान-पान से जुड़े कारोबार में भी प्याज की मांग बढ़ती है। इससे आने वाले दिनों में बाजार पर कीमतों का दबाव और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-P में जमकर बरसेंगे बादल: पांच जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट; 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारियों ने दी बड़ी तेजी की चेतावनी
भोपाल के कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल प्याज की मांग जिस तरह बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में इसके दाम और चढ़ सकते हैं। यदि मांग के मुकाबले बाजार में प्याज की पर्याप्त आवक नहीं रही तो भाव 70 से 80 रुपए किलो तक पहुंचने की संभावना है। व्यापारियों के मुताबिक त्योहार नजदीक आने के साथ खपत बढ़ने पर प्याज की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। यदि आवक कमजोर रही तो इसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ेगा और उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।


रसोई का हिसाब बिगड़ा, त्योहार का खर्च बढ़ने की आशंका
शक्कर और प्याज दोनों की कीमतों में तेजी का असर सीधे रसोई के बजट पर पड़ रहा है। त्योहारों के दौरान पहले ही मिठाई, तेल, आटा, दाल और अन्य खाद्य सामग्री पर खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी सामान के दाम बढ़ने से परिवारों का मासिक बजट प्रभावित होना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-खाली प्लॉट में पानी जमा मिला तो लगेगा जुर्माना: भोपाल कलेक्टर सख्त, लापरवाह सुपरवाइजरों पर होगी कार्रवाई

मांग बढ़ी तो जेब पर और पड़ेगा बोझ
बाजार के जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में प्याज की मांग और बढ़ सकती है। यदि इसके साथ आवक में कमी आती है तो कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। व्यापारियों की 70 से 80 रुपए किलो तक पहुंचने की आशंका सही साबित हुई तो त्योहारों के दौरान आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed