फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A Contractor Consumed Poison With His Family In Bhopal

Bhopal News: कर्ज से परेशान ठेकेदार ने बीवी-बच्चों के साथ पीया जहर, भांजे को फोन पर कहा- अलविदा

Wed, 11 Jan 2023 02:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 11 Jan 2023 02:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ही परिवार के छह सदस्यों ने जान देने की कोशिश की है। बैरागढ़ कलां के एक ठेकेदार ने कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाया है। 
 

विज्ञापन
A Contractor Consumed Poison With His Family In Bhopal
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के बैरागढ़ कलां गांव में रहने वाले एक ठेकेदार ने बीवी और चार बच्चों के साथ जहर पीया और जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वह कर्ज से परेशान था। उसने अपने भांजे को फोन लगाकर अलविदा कहा और फिर सबने जहर पी लिया। फिलहाल परिवार के सभी छह सदस्यों का हमीदिया में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


खजूरी थाना पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह किशोर जाटव उम्र-40 वर्ष, पत्नी सीता जाटव उम्र-35 वर्ष, तीन बेटियां कंचन (15), अन्नू (10), पूर्वा (आठ) और बेटे अभय (12 वर्ष) ने जहर पी लिया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि जाटव ठेकेदारी करते हैं। संभवतः उन पर कर्ज बहुत अधिक हो गया था, जिसने उन्हें और परिवार को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। जांच के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। सभी संबंधितों से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोर ने अपने भांजे को सुबह फोन पर कहा था- 'अलविदा'। इतना कहकर किशोर ने फोन काट दिया। इसके बाद यह मामला सामने आया। जब लोगों को पता चला कि किशोर और उसके परिवार ने जहर पी लिया तो उन्हें हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। किशोर ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। अब तक सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला है। इस वजह से पुलिस मानकर चल रही है कि किशोर कर्ज की वजह से परेशान था और उसने इसी वजह से यह  जानलेवा कदम उठाया था। किशोर के बड़े भाई रमेश ने मीडिया को बताया कि कुछ लेन-देन का चक्कर ही है। कुछ दिन पहले किशोर ने बताया था कि वह कुछ लेन-देन के चक्कर में फंसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed