फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A 60-year-old man caught a thief in Bhopal, the scumbag escaped after punching him.

Bhopal Crime: चोरी करने घुसा था बदमाश, साठ साल के बुजुर्ग ने दबोचा, मुक्का मारकर भाग निकला चोर

Sun, 22 Jan 2023 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 08:41 PM IST
सार

ग्राम बैरागढ़ बैरसिया में सुबह-सुबह एक सूने घर में चोर घुस आया। करीब 20 हजार रुपये ले जाने लगा तभी घर के बुजुर्ग ने उसे पकड़ लिया पर चोर ने उनके साथ मारपीट की और मुंह पर मुक्के मारकर भाग निकला। पुलिस ने नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
A 60-year-old man caught a thief in Bhopal, the scumbag escaped after punching him.
सुबह एक घर में चोर घुस आया। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में सुबह एक घर में चोर घुस आया। उसने अलमारी से 20 हजार रुपये निकाले और भागने ही वाला था कि घर में मौजूद 60 वर्षीय बुजुर्ग ने उसे पकड़ लिया। संघर्ष के बाद चोर बुजुर्ग के मुंह पर मुक्का मारकर छूट गया और भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला बैरसिया थाना क्षेत्र का है। घटना के वक्त फरियादी का परिवार खेत व मंदिर चले गए थे। बैरसिया थाने के एएसआई सागर सिंह ने बताया कि ग्राम बैरागढ़, बैरसिया निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा (60) और उनका परिवार खेती-किसानी करता है। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वे घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत व मंदिर चले गए थे। इस बीच गांव में रहने वाला रिंकू उर्फ अभिषेक कुशवाहा उनके घर में घुस गया और अलमारी में रखे 20 हजार रुपये लेकर भागने लगा। इस बीच ओमप्रकाश कुशवाहा ने रिंकू को दबोच लिया। खुद को छुड़ाने के लिए रिंकू ने बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट की। आरोपी ने फरियादी बुजुर्ग के चेहरे पर लगातार कई मुक्के मारे। शोर सुनकर पड़ोस के लोग व बाद में परिजन घर पहुंच गए थे। गांव भर में रिंकू कुशवाहा की तलाश की गई, लेकिन जब सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed