{"_id":"66a646a10bef5a792d0b5659","slug":"7-gates-of-satpura-2-gates-of-kolar-and-4-gates-of-mohanpura-dam-have-been-opened-gates-of-bhadbhada-and-bar-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP NEWS : सतपुड़ा के 7, कोलार 2 मोहनपुरा डैम के 4 गेट खोले गए, कभी भी खुल सकते हैं भदभदा और बरगी डेम के गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP NEWS : सतपुड़ा के 7, कोलार 2 मोहनपुरा डैम के 4 गेट खोले गए, कभी भी खुल सकते हैं भदभदा और बरगी डेम के गेट
Sun, 28 Jul 2024 06:55 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:55 PM IST
सार
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते बांधों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को सतपुड़ा के 7, कोलार 2 मोहनपुरा डैम के 4 गेट खोले गए है। वहीं भदभदा और बरगी डेम के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
कोलार डेम
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में लगातार हीरो हो रही बारिश से बांधव और तालाबों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को सुबह कोलार डेम के आठ में से दो गेट खोले गए हैं। कोलार डैम का जलस्तर बढ़कर 458.70 मीटर हो गया है। इसे देखते हुए डैम के 8 में से 2 गेट खोले गए हैं। वहीं, बैतूल के सारणी स्थित सतपुड़ा बांध के 14 में से 7 गेट 4-4 फीट तक खोले गए हैं। राजगढ़ के मोहनपुरा डैम के भी 4 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं भदभदा के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। बड़े तालाब का जलस्तर 1665.00 फीट पर पहुंच गया है। फुल टैंक लेवल 1.80 फीट खाली है। जैसे ही पानी का लेवल 1666.80 फीट पर पहुंचेगा, भदभदा डैम के गेट खोल दिए जाएंगे।
40-40 सेंटीमीटर खोले गए दोनों गेट
कोलार बांध वीरपुर का जलस्तर बढ़कर 458.70 मीटर होने पर गेट खोले गए। जल संसाधन विभाग भोपाल की एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नितिन कूहिकर ने बताया कि कोलार डैम से दोनों गेट 40-40 सेंटीमीटर खोले गए हैं। बता दें कि कोलार डैम सीहोर जिले में है, लेकिन भोपाल की आधी आबादी को पीने का यही से पानी मिलता है। कोलार का फुल टैंक लेवल 462 मीटर है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल भी जुलाई में कोलार बांध के गेट खोले गए थे। इधर डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जलसंसाधन विभाग ने कोलार नदी और आसपास के गांव के लोगों को पहले से अलर्ट कर दिया है। इसके बाद भी पानी की आवक लगातार जारी रही। भारी बारिश के कारण जलस्तर मेंटेन करने के लिए डैम के गेट खोले गए हैं। सैलानी डैम के गेट से बहता पानी देखने पहुंच रहे हैं। जलसंसाधन विभाग के कर्मचारी लोगों को पानी के पास जाने से रोक रहे हैं। सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
बड़ा तालाब अब सिर्फ 1.80 फीट खाली
रविवार सुबह से राजधानी भोपाल में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों की सड़कें पानी में डूब गई। बड़े तालाबा के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भदभदा डैम के गेट भी कभी भी खुल सकते हैं। कैचमेंट एरिया में तेज बारिश और कोलांस नदी के लेवल से ऊपर बहने से बड़ा तालाब में तेजी से पानी बढ़ रहा है। रविवार की सुबह लेवल 1665.00 फीट पहुंच गया है। यानी, तालाब 1.80 फीट ही खाली है। पानी की अच्छी आवक होने के चलते पल-पल की नजर रखी जा रही है।कोलांस नदी का पानी बड़ा तालाब में पहुंचता है। जब तालाब फुल भर जाता है तो भदभदा डैम के गेट खोले जाते हैं। इसके बाद कलियासोत डैम के गेट भी खुलेंगे। बता दें कि कोलांस, बड़ा तालाब, भदभदा और कलियासोत डैम एक-दूसरे से जुड़े हैं। यदि लगातार पानी गिरता है तो फुल टैंक लेवल पर आने से पहले ही भदभदा डैम के गेट खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
बरगी बांध के गेट खोलने की तयारी
कार्यकारी यंत्री एके सूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार तक बरगी बांध का जलस्तर 418.15 मीटर पहुंच चुका है। जैसे ही यह 419 मीटर तक पहुंचेगा, गेट खोले जाएंगे। बांध की पूर्ण भराव क्षमता 422.76 मीटर है। बांध में 2 हजार 144 घन मीटर प्रति सेकण्ड जल की आवक हो रही है। इसे देखते हुये इसके जल स्तर को नियंत्रित करने सोमवार 29 जुलाई को दोपहर 1 बजे सात गेट 1.07 मीटर औसत ऊंचाई तक खोले जायेंगे। इनसे 1 हजार 007 घन मीटर (35 हजार 562 घन फुट) प्रति सेकण्ड जल की निकासी की जायेगी। उन्होंने बताया कि बांध में वर्षा जल की आवक को देखते हुये जल निकासी की मात्रा को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। जिसमे नर्मदा के जलस्तर में 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी।