फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Youth organised rave party in tiger zone, organiser and DJ operator booked

मध्य प्रदेश: भोपाल में बाघ के इलाके में कर रहे थे रेव पार्टी; पुलिस ने 50 युवाओं को चेतावनी देकर छोड़ा

Thu, 03 Mar 2022 01:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 03 Mar 2022 01:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भोपाल में बाघ के इलाके में केरवा डैम के पास एक गांव में महाशिवरात्रि पर रेव पार्टी का आयोजन हुआ। पुलिस ने 50 युवाओं को नशे की हालत में पकड़ा और चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
Bhopal: Youth organised rave party in tiger zone, organiser and DJ operator booked
भोपाल में बाघ के इलाके में टेंट लगाकर कर रहे थे पार्टी। - फोटो : Twitter

विस्तार

भोपाल में बाघ भ्रमण क्षेत्र में मंगलवार रात को कुछ युवाओं ने रेव पार्टी की। मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और लॉ के छात्र-छात्राओं के लिए यह पार्टी आयोजित की थी। मंगलवार रात 11 बजे पार्टी शुरू हुई और बुधवार तड़के पुलिस के आने तक चली। पुलिस ने पार्टी के आयोजक और डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर बाकी छात्र-छात्राओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जैसे ही युवाओं को थाने लाया गया, अधिकारियों के फोन घनघनाए। कुछ देर बाद युवाओं के परिजन भी थाने पहुंच गए। उन्हें समझाइश दी गई। सबको रोकना मुश्किल था, इस वजह से उनका मेडिकल भी नहीं कराया जा सका। पुलिस ने शराब की बोतलें, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों को जब्त किया है। पुलिस ने देर शाम इस घटना की पुष्टि की। 
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार तड़के जब केरवा डैम से आगे बाघ भ्रमण क्षेत्र के सरोतीपुरा गांव में कार्रवाई की तो वहां छात्र-छात्राएं नशे की हालत में थे। रातीबड़ थाना प्रबारी सुदेश तिवारी का कहना है कि बुधवार तड़के 3 से चार बजे पुलिस को सरोतीपुरा के जंगल में केरवा डैम के आगे टेंट लगाकर पार्टी करने की शिकायत मिली थी। डीजे बज रहा था और 50 युवक-युवतियां नशे में नाच रहे थे। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर डीजे बंद कराया। कई युवा यहां-वहां भागने लगे, तो कुछ पुलिस से उलझे भी। सभी युवा अच्छे घरों से थे। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। आयोजक प्रणव ओमकारा और डीजे संचालक सचिन गौर के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। वन विभाग भी इन पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed