फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Woman sold in Rajasthan on the pretext of getting work in marriage, raped for two months as hostage

भोपाल में ह्यूमन ट्रैफिकिंग: शादी में काम दिलाने के बहाने महिला को राजस्थान में बेचा, दो महीने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Sun, 19 Dec 2021 06:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 06:39 PM IST
सार

भोपाल की एक महिला को राजस्थान में बेचने और उसके साथ दो महीने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला को शादी में काम दिलवाने का कहकर ले जाया गया था। बहन की सूचना पर भोपाल पुलिस ने राजस्थान से महिला को आजाद करवाया। 

विज्ञापन
Bhopal: Woman sold in Rajasthan on the pretext of getting work in marriage, raped for two months as hostage
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल की एक महिला को राजस्थान में बेचने और उसके साथ दो महीने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला को शादी में काम दिलवाने का कहकर ले जाया गया था। महिला ने जैसे-तैसे अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी। बहन की सूचना पर भोपाल पुलिस ने राजस्थान से महिला को आजाद करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है। मजदूर महिला को शादी में काम दिलाने के नाम पर मजबूत सिंह राजस्थान के एक गांव ले गया था। वहां पर उसे किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। वह व्यक्ति महिला को बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला को लगभग दो महीने तक बंधक बनाकर रखा गया था। बंधक महिला ने जैसे-तैसे अपनी छोटी बहन को दुष्कर्म और बंधक बनाकर रखने की बात बताई। बहन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भोपाल पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


भोपाल पुलिस की एक टीम राजस्थान पुलिस की मदद से आरोपी के गांव पहुंची। पीड़िता की बहन के बताए ठिकाने पर धावा बोला। कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो महिला कमरे के भीतर कैद थी। पुलिस ने बंधक महिला को छुड़ाया। मौके पर एक भी आरोपी नहीं मिला। इस मामले की जांच टीलाजमालपुरा पुलिस कर रही है। दोनों राज्य की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एमपी पुलिस भोपाल से महिला को राजस्थान ले जाने वाले मजबूत सिंह की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed