Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Woman Jail Guard Accuses Central Jail Officer of Assault Inside Prison; Police Register Case

भोपाल केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला प्रहरी से दुष्कर्म के आरोप में प्रशासनिक जेलर हिरासत में, एफआईआर दर्ज

Sat, 28 Nov 2026 03:40 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2026 03:40 PM IST
सार

भोपाल केंद्रीय जेल के प्रशासनिक जेलर के खिलाफ महिला जेल प्रहरी की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला ने जेल परिसर में ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी जेलर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bhopal: Woman Jail Guard Accuses Central Jail Officer of Assault Inside Prison; Police Register Case
दुष्कर्म के आरोप में प्रशासनिक जेलर हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल केंद्रीय जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी के खिलाफ गांधी नगर थाने में एक महिला जेल प्रहरी ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात केंद्रीय जेल परिसर के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन


गांधीनगर पुलिस ने शनिवार सुबह दुष्कर्म का केस दर्ज कर जेलन मगनू सिंह को हिरासत में ले लिया है। एडीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि अधेड़ उम्र की महिला जेल प्रहरी ने पुलिस को बताया कि रात दस बजे से दोपहर दो बजे तक उसकी ड्यूटी रहती थी। बीती रात वह ड्यूटी पर आई तो जेलर मगनू सिंह ने उसे मिलने बुलाया। इसके बाद टपरी के पास बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


महिला ने देर रात ही अपनी बेटी के साथ गांधी नगर थाने पहुंचकर शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म करने की नीयत से ही जेलर लंबे समय से मेरी ड्यूटी रात में लगवाते आ रहे हैं। पीड़िता जेल परिसर में ही परिवार के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 20 दिनों तक पैदल यात्रा: इंदौर के लक्ष्मण 4000 किलोमीटर दूर बिहार क्यों आए? अब कहां-कहां जाएंगे


केंद्रीय जेल सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराने वाली महिला जेल प्रहरी के खिलाफ कई जांच चल रही हैं। महिला जेल प्रहरी पर ड्यूटी के दौरान सोने, गुटखा खाने और लोगों से बदतमीजी करने के आरोप हैं। महिला जब देर रात थाने पहुंची तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। महिला को जेल प्रशासन समझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन महिला नहीं मानी। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने जेल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर जेलर मगनू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म दर्ज कराया। पुलिस आरोपी जेलर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed