फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal : Two women commit suicide, one was pregnant

भोपाल: अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर दी जान, कारण- पति से विवाद

Fri, 12 Jul 2019 12:32 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अजय सिंह Updated Fri, 12 Jul 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Bhopal : Two women commit suicide, one was pregnant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली महिला की फांसी पर झूलने की वजह पति द्वारा पिटाई बताई गई है जबकि दूसरी महिला पसंद का फोन न मिलने से नाराज थी। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

पति की पिटाई से परेशान तो 5 माह की गर्भवती ने लगाई फांसी 

भोपाल के अटल अयूब नगर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक गर्भवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक का नाम सौम्या साहू (21) है। मृतक अपने पति दीपक के साथ अटल अयूब नगर में रहती थी। दोनों की एक साल की एक बेटी है और वर्तमान में सौम्या पांच माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन


सौम्या साहू ने करीब दो साल पहले दीपक साहू से लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि मृतक का पति देर रात शादी समारोह से लौटा था जिस बात को लेकर महिला ने सवाल किया तो दोनों के बीच मारपीट हुई। सुबह जब पति की नींद खुली तो महिला फंदे पर लटकी थी। दीवार पर बने सेल्फ से लगे लोहे की रॉड के सहारे उसने फांसी लगाई। स्थानीय पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौम्या के पिता का कहना है कि दीपक ने उन्हें फोन किया और बताया कि सौम्या की तबीयत बिगड़ गई है। जब हम घर पहुंचे तो देखा कि उसके चेहरे  और पीठ पर चोट के निशान थे। जिस रॉड पर फांसी लगाने की बात कही जा रही है, वह बिस्तर से सिर्फ 4.5 फीट ऊपर है। हमें फांसी की बात गले नहीं उतर रही है। 
 

पसंद का फोन न मिलने पर बहस, नाराज पत्नी ने लगाई फांसी 

भोपाल के आनंद नगर में एक महिला ने पसंद का फोन न मिलने पर नाराज होकर फांसी लगा दी। पत्नी ने पति से 15 हजार रुपए वाला फोन मांगा था। जिस बात से पत्नी नाखुश थी। पति ने उसे 7000 रुपए वाला फोन दिया था। इस बात को लेकर दोनों में जमकर बहस हुई बहस के बाद दोनों में विवाद भी हुआ।

आनंद नगर निवासी पूजा आर्य (22) गृहणी थी। तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी दोनों की डेढ़ साल की एक बेटी भी है। एएसआई शिरोमणि सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले पूजा का मोबाइल फोन खराब हो गया था। पूजा को 15 हजार रुपए वाला फोन पसंद आया, जो उसने पति को खरीदने को कहा। लेकिन विशाल ने 7000 रुपए का फोन खरीदकर उसे दे दिया।

पसंद का फोन न मिलने से वह नाराज हो गई और पति से बहस करने लगी। बात इतनी बढ़ी कि विशाल ने उसके साथ मारपीट कर दी। रात डेढ़ बजे गुस्से में पूजा ने फांसी लगा ली। पति ने फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची।

विशाल ने यह पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया है। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी की असल वजह पूजा के परिजनों के बयान के बाद ही सामने आ सकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed