फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: To discuss the strength and expansion of the organization, meetings of the working committee were held simultaneously in 1066 mandals of the state.

भोपाल: संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा के लिए प्रदेश के 1066 मंडलों में एक साथ हुई कार्यसमिति की बैठकें

Mon, 13 Dec 2021 01:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 01:27 PM IST
सार

प्रदेश के 1066 मंडलों में रविवार को एक साथ कार्यसमिति की बैठक हुई। इनमें संगठन पर्व के अंतर्गत संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए चलाए जा रहे अभियानों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन
Bhopal: To discuss the strength and expansion of the organization, meetings of the working committee were held simultaneously in 1066 mandals of the state.
प्रदेश के 1066 मंडलों में एक साथ हुई कार्यसमिति की बैठकें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश के 1066 मंडलों में रविवार को एक साथ कार्यसमिति की बैठक हुई। इन बैठकों में संगठन पर्व के अंतर्गत संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए चलाए जा रहे अभियानों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

 
राजधानी भोपाल के शहीद भगतसिंह मंडल में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर के रामकृष्ण मंडल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांवेर के निपानिया में मंत्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर के सुभाष मंडल में सांसद शंकर ललवानी, उज्जैन के दीनदयाल मंडल में मंत्री मोहन यादव, सागर के सदर मंडल में प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, मकरोनिया मंडल में प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े ने भाग लिया।
विज्ञापन

 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के सभी 1070 मंडलों में 12 दिसंबर को एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक एक साथ होना था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से मात्र 4 मंडलों में कार्यसमिति की बैठक नहीं हो सकी। शेष बचे 4 मंडलों में भी शीघ्र तिथि तय करके कार्यसमिति बैठक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने बताया कि मंडल कार्यसमितियों की बैठक में कोरोना वैक्सीन की दूसरे डोज के प्रति जागरूकता लाने चलाए जा रहे हर घर दस्तक अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए चलाए जा रहे कमल पुष्प अभियान, स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष में चलाई जा रही विस्तारक योजना, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के आयोजन, स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर होने वाले आयोजनों, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाए जाने सहित अन्य कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed