फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Thag gang arrested for cheating in the name of attaching a car to govt department

भोपाल: सरकारी विभागों में गाड़ी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार 

Thu, 18 Nov 2021 05:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 18 Nov 2021 05:19 PM IST
सार

निशातपुरा पुलिस ने इस कार्रवाई में आरोपियों से 1.15 करोड़ रुपये मूल्य के 13 वाहन बरामद किए हैं। इनमें 5 बोलेरो, 2 टाटा जेस्ट, इनोवा, टीयूवी 300, हुंडई एक्सेस, टाटा एस्पायर, स्विफ्ट डिजायर और अल्टो शामिल है। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Thag gang arrested for cheating in the name of attaching a car to govt department
भोपाल में ठग गिरोह से बरामद कारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल में कम समय में तेजी से और अधिक पैसा कमाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया है। इस गिरोह के सदस्य दूरदराज से आकर किराये पर रह रहे लोगों को झांसा देते थे। निशातपुरा पुलिस ने आरोपियों से 1.15 करोड़ रुपये मूल्य के 13 वाहन बरामद किए हैं। इनमें 5 बोलेरो, 2 टाटा जेस्ट, इनोवा, टीयूवी 300, हुंडई एक्सेस, टाटा एस्पायर, स्विफ्ट डिजायर और अल्टो शामिल है। गिरोह के सरगना पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन


दरअसल, यह गिरोह ऐसे युवाओं की तलाश में रहता जो जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते हैं। उन्हें सरकारी दफ्तरों से गाड़ी अटैच करने का भरोसा दिया जाता और वे वाहन खरीद भी लेते। बाद में इन्हीं वाहनों को दूसरे लोगों के पास गिरवी रखकर और बेचकर पैसा कमाते थे। निशातपुरा थाने में छह से अधिक शिकायतें आई थी। हर बार राजपाल राजपूत और विनोद मीना का नाम सामने आया। उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन


निशातपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। इस टीम ने आरोपियों के घर और रिश्तेदारों के यहां छापे मारे। आरोपी भी बार-बार ठिकाना बदल रहे थे। मुखबिर से पता चला कि राजपाल राजपूत रायसेन जा रहा है। निशातपुरा पुलिस की टीम ने डोबरा-गांधीनगर बायपास रोड जोड़ पर सफेद टीयूवी 300 खड़ी देखी। उसमें से राजपाल राजपूत नीचे उतरा, जिसे तत्काल पकड़ा गया। राजपाल के खिलाफ 406, 420, 411 और 34 धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में 6 नाम और सामने आए। फिर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनसे 13 चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है, उनमें राजपाल सिंह राजपूत, उम्र 26 साल, कृष्णा यादव, उम्र 31 साल, रामस्वरूप मीना, उम्र 32 साल, मोहम्मद सोहेल, उम्र 26 साल, जितेंद्र नाथ, उम्र 24 साल,  और रोहित मीना, उम्र 27 साल शामिल हैं। विनोद मीना फरार चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed