फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal retired ias rakesh agrawal murder servant varun kumar fir police search

भोपाल: रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या में फरार नौकर के खिलाफ एफआईआर, पुलिस की पांच टीमें कर रहीं तलाश

Thu, 01 Oct 2026 06:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Oct 2026 06:14 PM IST
सार

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार नौकर वरुण कुमार के खिलाफ पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज की है। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें और क्राइम ब्रांच जुटी हैं। CCTV, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों से जांच जारी है। पुलिस लूट और लेनदेन विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
bhopal retired ias rakesh agrawal murder servant varun kumar fir police search
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में रातीबड़ पुलिस ने घर से फरार हुए नौकर वरुण कुमार के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


घटना के बाद से ही वरुण पर पर हत्या का शक जताया जा रहा था। घटनास्थल से पुलिस को परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिलने के बाद उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। बता दें, भोपाल के सूरज नगर में 30 सितंबर की सुबह रिटायर्ड आईएसएस अधिकारी राकेश अग्रवाल अपने घर में मृत पाए गए। उनके गले पर धारदार हथियार से रेतने के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, हत्या रात 12 से 2 बजे के बीच हुई। इसके बाद रात करीब 2.15 बजे नौकर वरुण सूरज नगर से भदभदा की ओर जाने वाली सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में जाता दिखाई दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल आईएएस हत्याकांड: हत्या के बाद गैस पाइप काटकर आयरन के पास छोड़ा, आग लगाने की थी साजिश, केयरटेकर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के एंगल से जांच जारी
फुटेज में वह पिट्ठू बैग लेकर जाता नजर आ रहा है। वरुण की तलाश में जोन-1 की पांच पुलिस टीमें और क्राइम ब्रांच की टीम जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। उसकी आखिरी लोकेशन कुरवाई-बीना रोड पर मिलने की जानकारी सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, लूट और पुराने लेनदेन विवाद, दोनों एंगल पर जांच जारी है।

हेल्थ केयर एजेंसी से जुटाई जानकारी
भोपाल के विश्वकर्मा नगर, गणेश मंदिर के पास बागसेवनिया स्थित वर्मा होम हेल्थ केयर बुजुर्गों और मरीजों की देखरेख, घर पर चिकित्सीय सहायता, बच्चों की देखभाल के लिए सहायक और होम फिजियोथेरेपी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है। इसी हेल्थ केयर ने आरोपी वरुण को हायर कर रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल के घर केयरटेकर के तौर पर उपलब्ध कराया था। हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस कंपनी के कार्यालय पहुंची और जिम्मेदारों से वरुण से संबंधित जरूरी दस्तावेज व जानकारी जुटाई। पुलिस अब इन दस्तावेजों के आधार पर वरुण के बैकग्राउंड, पूर्व नौकरी और पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed