फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Railway Division: Vistadome coach will start soon from Bhopal division, know what is special

Bhopal Railway Division: भोपाल मंडल से विस्टाडोम कोच की जल्द होगी शुरुआत, जानिए क्या है खास

Wed, 06 Jul 2022 06:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Jul 2022 06:32 AM IST
सार

पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल को विस्टाडोम कोच मिला है। इसकी सेवा शीघ्र ही शुरू होगी। विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के सफर को न केवल आरामदेह, बल्कि यादगार भी बनाएगा।

विज्ञापन
Bhopal Railway Division: Vistadome coach will start soon from Bhopal division, know what is special
भोपाल मण्डल को विस्टाडोम कोच मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल को विस्टाडोम कोच मिला है। इसकी सेवा शीघ्र ही शुरू हो जाएगी। विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के सफर को न केवल आरामदेह, बल्कि यादगार भी बनाएगा।
विज्ञापन

 
भोपाल में विस्टाडोम कोच की सुविधा को शुरू करने को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। कोच ऐसे डिब्बे हैं, जिनमें खिड़कियां चौड़ी हैं और छतें भी कांच की हैं। पारदर्शी छत इसका खास आकर्षण है, जिससे यात्री पूरे रास्ते प्रकृति का आनंद ले सकेंगे। विस्टाडोम कोच रेलवे की नई पहल है जो पर्यटन स्थलों की यात्रा को बेहद यादगार बनाने के मकसद से शुरुआत हुई है। इससे न केवल लोग प्रकृति के और करीब आएंगे, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस कोच में यात्रियों के लिए कुल 44 सीटें हैं। ये सीटें आरामदायक तो हैं ही, पैर फैलाने के लिए भी काफी जगह है। बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोग आराम से सफर कर सकते हैं। सीटों की सबसे बड़ी खासियत है कि इन्हें चारों ओर घुमाया जा सकता है, यानी यात्री सामने की ओर मुंह करके बैठने को मजबूर नहीं होगा, बल्कि जिस दिशा में चाहे, देख सकेगा। इस कोच में यात्रियों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय नें कहा कि विस्टाडोम कोच मिलना भोपाल मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस कोच की सेवा शीघ्र ही शुरू होगी। प्रकृति प्रेमी इस कोच में यात्रा के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed