फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Police station in-charge and SI suspended in case of vandalism in vehicles, accused of not taking action in the matter

भोपाल: गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले में थाना प्रभारी और एसआई निलंबित, मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Tue, 25 Jan 2022 05:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 05:41 PM IST
सार

श्यामला क्षेत्र में गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ के मामले में थाना प्रभारी और कोहेफिजा थाने में पदस्थ एसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई डीसीपी रियाज इकबाल के आदेश पर की गई। दोनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं दी।
 

विज्ञापन
Bhopal: Police station in-charge and SI suspended in case of vandalism in vehicles, accused of not taking action in the matter
पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्यामला क्षेत्र में गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ के मामले में थाना प्रभारी और कोहेफिजा थाने में पदस्थ एसआई पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई डीसीपी रियाज इकबाल के आदेश पर की गई। दोनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल के पॉश इलाकों की लग्जरी गाड़ियों के कांच फोड़ने का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें चार बच्चे गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं। घटना रविवार की है। इस पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है और बच्चों पर कार्रवाई की तैयारी की है। वहीं रविवार की घटना होने के बाद भी श्यामला हिल्स थाना प्रभारी एलडी मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं दी। कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की। साथ ही कोहेफिजा के सब इंस्पेक्टर पांडेय के पास रिपोर्ट आई थी, फिर भी कार्रवाई नहीं की। इस पर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी चार बच्चे अलग-अलग स्कूटर पर रविवार सुबह घूमने निकले थे। प्रोफेसर कॉलोनी में आंचल अपार्टमेंट में रहने वाले जीतेंद्र बघेल, नमन गर्ग, ओमप्रकाश पलिया के बंगले के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ की। उसके बाद ये कोहेफिजा पहुंचे। यहां मुजाहिद अली की ऑडी कार के कांच तोड़े। शालीमार लेक व्यू में रहने वाले गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉ. राजकुमार धाकड़ की कार के कांच तोड़कर भाग गए। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजनेसमैन मजहर कुरैशी की कार में तोड़फोड़ कर दी। कोहेफिजा में खड़ी एक लग्जरी बस का भी कांच तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed