फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Muslim leaders invited to Dussehra program riot, demand dissolution of Hindu festival committee

Bhopal News: दशहरा कार्यक्रम में मुस्लिम नेताओं को बुलाने पर बवाल, हिंदू उत्सव समिति भंग करने की मांग

Sat, 21 Oct 2023 11:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 21 Oct 2023 11:58 AM IST
सार



भोपाल में दशहरा के कार्यक्रम में मुस्लिम नेताओं को बुलाने पर संस्कृति बचाओ मंच ने हिंदू उत्सव समिति को भंग करने की मांग कर दी है।  

विज्ञापन
Bhopal News: Muslim leaders invited to Dussehra program riot, demand dissolution of Hindu festival committee
संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू उत्सव समिति के विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम में मुस्लिम नेताओं को बुलाने पर बवाल हो गया है। 24 अक्टूबर को छोला दशहरा मैदान पर विजयादशमी महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। जिसमें भोपाल शहर के मुस्लिम नेता भी शामिल है। इस पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आपत्ति जता दी है। तिवारी ने हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष साहू को चेतावनी दी है कि वह तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देकर हिंदू उत्सव समिति को भांग करें।
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि पिछले बार भी समझाने पर संतोष साहू ने होली उत्सव में चांद सितारे लगाकर हिंदू जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया था। इसके बाद माफी मांगी। उन्होंने साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संतोष साहू निकृष्ट मानसिकता के व्यक्ति है और उनका सांप्रदायिक सौहार्द जाग गया है। तिवारी ने कहा कि जहां भगवान राम का राजतिलक होगा वहां पर मुस्लिम नेताओं को बैठा कर कौन सा संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंदू उत्सव समिति के पद से इस्तीफा दे अन्यथा यह मुस्लिम परस्त राजनीति छोड़ दें। 
विज्ञापन


तिवारी ने सवाल किया कि क्या कभी मुस्लिम त्योहार पर किसी हिंदू नेता को आमंत्रित किया गया है? उन्होंने साहू का नाम लेकर कहा कि वह बार-बार हिंदू समाज की जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसलिए हिंदू उत्सव समिति के पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देकर हिंदू उत्सव समिति को भंग करें। जिससे कि कोई हिंदू नेता इस अध्यक्ष पद के लिए चुन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed