फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: In Bhopal, a student committed suicide by electrocuting, tied strings on both hands

Bhopal News: भोपाल में छात्र ने दोनों हाथ पर तार बांध खुद को करंट लगाया, दर्दनाक मौत

Sun, 28 Aug 2022 10:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 28 Aug 2022 10:18 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के नीलबड़ इलाके में एक छात्र ने दोनों हाथों पर तार बांध कर खुद को करंट लगा कर आत्महत्या कर ली। छात्र ने पहले दोनों हाथों को तार से बांधा और फिर झाडू से स्विच ऑन कर दिया। करंट लगने से छटपटा कर छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है।

विज्ञापन
Bhopal News: In Bhopal, a student committed suicide by electrocuting, tied strings on both hands
युवक ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नीलबड़ इलाके में एक छात्र ने दोनों हाथों पर तार बांध कर खुद को करंट लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय कुलदीप वर्मा बिलकिसगंज सीहोर का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले नीलबड़ में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। शनिवार शाम 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुलदीप कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है।  पुलिस सूचना के बाद गेट तोड़कर कमरे में अंदर पहुंची। कुलदीप जमीन पर मृत मिला। उसके दोनों हाथ पर बिजली के तार बंधे थे और उसके पास झाडू पड़ी मिली। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुलदीप ने दोनों हाथ तार से बांधे और दूसरे सिरे प्लग में लगा दिए। इसके बाद झाडू से स्विच ऑन कर दिया। कुलदीप की करंट से मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलदीप ने एक कॉलेज में बी फॉर्मा में एडमिशन लेने रजिस्ट्रेशन कर पैसे भी जमा कर दिए थे। उसने दो दिन पहले पिता से फोन पर बात भी की थी। शनिवार को पिता ने फोन लगाया तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद मकान मालिक को फोन लगाया। उनके जाकर देखने पर कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गेट खोला तो वह मृत पड़ा था। कुलदीप एक मेडिकल स्टोर में काम भी कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed