फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: 50 e bikes gathering dust waiting for launch in Bhopal

Bhopal News: भोपाल में लोकार्पण के इंतजार में धूल खा रही 18 लाख की 50 ई- बाइक्स, अब तक स्टैंड भी नहीं बनें

Thu, 01 Dec 2022 08:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 01 Dec 2022 08:07 PM IST
सार

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि 50 बाइक आ गई है। 50 और बाइक आनी है। इसके बाद एक साथ 100 बाइक से सेवा को शुरू किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन के लिए स्टैंड निर्माण समेत अन्य काम चल रहा है।

विज्ञापन
Bhopal News: 50 e bikes gathering dust waiting for launch in Bhopal
भोपाल के आईएसबीटी में रखी ई- बाइक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की सड़कों पर चार्टड बाइक के बाद अब ई-बाइक्स दौड़ेगी। शहर में 50 बाइक आ भी गई है, लेकिन अलग-अलग कारणों से अब तक ई-बाइक की सेवा जनता को नहीं मिल पा रही है। पहले लोकार्पण के लिए प्रदेश के मुख्या का स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को समय नहीं मिलने का कारण बताया गया। अब 100 बाइक से शुभारंभ करने की बात कहीं जा रही है। यहीं कारण है कि 50 बाइक दो महीने आईएसबीटी में धूल खां रही है। वहीं, हकीकत यह है कि ई बाइक्स के संचालन के लिए अब तक ना तो स्टेशन पाइंट्स बने है और ना ही इनका किराया तय हुआ है। वहीं, जिम्मेदारों का कहना है कि एक से डेढ़ महीने से पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

विज्ञापन

ई-बाइक्स की खासियत
ई-बाइक्स एक बार में 50 किमी तक चल सकेंगी। इसकी बैटरी की स्वैपिंग करके भी चार्ज किया जा सकेगा। इन ई-बाइक्स को मोबाइल एप के जरिए ही लॉक और अनलॉक किया जा सकेगा। ई-बाइक्स का स्टैंड बोट क्लब पर बनना है। इसके अलावा दूसरे चरण में पैडल से चलने वाली भी ई-बाइक आएंगी।

विज्ञापन

चार्टर्ड बाइक सेवा चल रही 
शहर में अभी चार्टर्ड बाइक सेवा चल रही है। इसके लिए अलग-अलग जगह 100 स्टैंड बने हुए है। जहां 500 चार्टर्ड बाइक रखी हुई है। इन स्टैंड से कोई भी व्यक्ति मोबाइल एप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके 5 रुपए में 30 मिनट के लिए चार्टर्ड बाइक ले सकता है। इसके लिए चार्टर्ड बाइक एप से रजिस्ट्रेशन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 बाइक के साथ शुरू करेंगे सुविधा
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि 50 बाइक आ गई है। 50 और बाइक आनी है। इसके बाद एक साथ 100 बाइक से सेवा को शुरू किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन के लिए स्टैंड निर्माण समेत अन्य काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed