{"_id":"61ebc38e6116930f987b9524","slug":"bhopal-mirchi-baba-who-set-out-on-foot-for-cm-house-will-fast-against-atrocities-on-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: गौवंश पर अत्याचार के विरोध में अनशन करने पहुंचे थे मिर्ची बाबा, राजभवन से पुलिस ले गई साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: गौवंश पर अत्याचार के विरोध में अनशन करने पहुंचे थे मिर्ची बाबा, राजभवन से पुलिस ले गई साथ
Sat, 22 Jan 2022 06:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:25 PM IST
सार
गौवंश पर होते अत्याचारों के विरोध में मिर्ची बाबा सीएम हाउस के बाहर अनशन करने पहुंचे थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने बाबा को राजभवन के पास रोका और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
सीएम हाउस की तरफ जाते मिर्ची बाबा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में गौवंश की दयनीय स्थिति को देखते हुए आज मिर्ची बाबा मुख्यमंत्री आवास के बाहर अनशन करने पहुंचे थे, लेकिन राजभवन के पास पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और अपने साथ ले गई। इस दौरान मिर्ची बाबा ने कहा कि गौ-माता की रक्षा के लिए प्राण भी त्यागने पड़ेंगे तो भी पीछे नहीं हटूंगा। बाबा ने सरकार से गौवंश की सुरक्षा के लिए गंभीरता दिखाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ-माताओं के लिए चारे व भूसा की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। हर गौमाता के हिसाब से सरकार रोजाना 50-50 रुपये स्वीकृत करे।
शुक्रवार को मुरैना जिले से कांग्रेस विधायक राकेश मावई बाबा से मुलाकात करने पहुंचे थे। विधायक से बाबा ने जिले में बीते दिनों हुई गौ माताओं की मौतों के बारे में जानकारी ली थी। बता दें कि अपनी मांग को लेकर मिर्ची बाबा बीते तीन दिनों से अनशन कर रहे हैं। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा शुक्रवार को मीनाल रेसीडेंसी में अपने घर के बरामदे में अनशन पर बैठे थे। शनिवार को भी बाबा ने घर के बरामदे में अनशन पर जारी रखा था। वहीं दोपहर को वे दंडवत करते हुए मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुए थे। जहां पुलिस उन्हें राजभवन से अपने साथ ले गई। मिर्ची बाबा के घर के बाहर भी पुलिस तैनात है। अयोध्या नगर के टीआई शैलेंद्र शर्मा के अनुसार मिर्ची बाबा घर के बरामदे में अनशन कर रहे हैं। बाहर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई। मिर्ची बाबा गौ-माताओं के विरोध में गुरुवार को भी मीनाल रेसीडेंसी से मुख्यमंत्री निवास तक के लिए पैदल यात्रा निकाल रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें घर के बाहर रोक दिया था, जिसके बाद नाराज बाबा घर में ही अनशन पर बैठे थे। बाबा के सहयोगी ने पुलिस पर मिर्ची बाबा को सीएम से न मिलने देने का आरोप लगाया है।