Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal kanpur corridor mohari satai ghat four lane road travel time 80 minutes saved

भोपाल-कानपुर कॉरिडोर: फोरलेन सड़क से यात्रियों के बचेंगे 80 मिनट, बुंदेलखंड का सफर भी होगा सुगम

Fri, 27 Nov 2026 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 05:46 PM IST
सार

भोपाल-कानपुर कॉरिडोर के मोहारी-सतई घाट के बीच 39.57 किलोमीटर लंबी सड़क फोरलेन बन गई है। करीब 710 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस मार्ग से यात्रियों के 80 मिनट बचेंगे। सड़क पर सात एनिमल अंडरपास बनाए गए हैं। कॉरिडोर से बुंदेलखंड में पर्यटन, व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
bhopal kanpur corridor mohari satai ghat four lane road travel time 80 minutes saved
मोहारी से सतई घाट के बीच 39.57 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन में बदल दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल-कानपुर कॉरिडोर पर मोहारी से सतई घाट के बीच 39.57 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन में बदल दिया गया है। करीब 710 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस खंड के खुलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस पहाड़ी और घाटी वाले रास्ते को पार करने में पहले डेढ़ से दो घंटे लगते थे, लेकिन अब वाहनों के करीब 80 मिनट बचेंगे। वन्यजीवों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सड़क पर सात एनिमल अंडरपास बनाए गए हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के इस पहाड़ी रास्ते पर पहले यात्रा करना आसान नहीं था। सड़क संकरी होने के साथ तीखे मोड़ और खतरनाक एस-बेंड बने हुए थे। पहाड़ी ढलानों के कारण सामने से आने वाले वाहन देर से दिखाई देते थे, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी और लंबा जाम लगता था। इस समस्या को दूर करने के लिए सड़क का अलाइनमेंट सुधारा गया है। पहाड़ियों की कटाई और घाटी वाले निचले हिस्सों में भराव करके रास्ते को चौड़ा और सुगम बनाया गया है।
विज्ञापन


मोहारी-सतई घाट खंड राजमार्ग का अहम हिस्सा
मोहारी-सतई घाट का यह खंड सागर-छतरपुर-कबरई मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके तैयार होने से मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के महोबा, बांदा और कानपुर से सड़क संपर्क बेहतर हो जाएगा। कॉरिडोर से गुजरने वाले सामान्य यात्रियों के साथ मालवाहक वाहनों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से कानपुर के बीच पूरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य अलग-अलग पैकेज में चल रहा है। भोपाल से विदिशा, सागर और छतरपुर होते हुए उत्तरप्रदेश सीमा तक सड़क को विकसित किया जा रहा है। कॉरिडोर के कुछ हिस्सों में निर्माण 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, जबकि कुछ खंडों में प्रगति 60 से 70 प्रतिशत और कुछ में 30 से 40 प्रतिशत के बीच है। पूरे कॉरिडोर के बनने के बाद भोपाल से कानपुर की यात्रा का समय 12 से 13 घंटे से घटकर सात से आठ घंटे रह जाएगा। इसी प्रकार सागर से खजुराहो का सफर चार से साढ़े चार घंटे के बजाय दो से ढाई घंटे और सागर से छतरपुर का सफर साढ़े तीन से चार घंटे के बजाय डेढ़ से दो घंटे में पूरा होगा।

ये भी पढ़ें- सीहोर: कांग्रेस के 55 साल पर भारी पड़े ढाई साल! सीएम मोहन यादव का दावा- 60 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा सिंचाई रकबा


ढांचागत विकास और वन्यजीव सुरक्षा
यातायात को सुगम बनाने के लिए मुख्य मार्ग के साथ 26 किलोमीटर लंबी सर्विस और स्लिप रोड का निर्माण किया गया है। परियोजना के तहत हीरापुर बायपास के साथ एक ट्रक ले-बाय, 19 बस शेल्टर और 22 जंक्शन विकसित किए गए हैं। मार्ग पर 61 पुलिया, 10 छोटे पुल और तीन बड़े पुल बनाए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय ट्रैफिक को मुख्य हाईवे से अलग रखने के लिए आठ व्हीकुलर अंडरपास, पांच हल्के वाहनों के अंडरपास और एक ओवरपास तैयार किया गया है। पहाड़ी और वन क्षेत्र से गुजरने के कारण वन्यजीवों की आवाजाही का ध्यान रखते हुए सात एनिमल अंडरपास बनाए गए हैं। पहाड़ी ढलानों से मिट्टी तथा पत्थरों के खिसकने की आशंका को रोकने के लिए स्लोप स्टेबलाइजेशन तकनीक अपनाई गई है। इसमें गैबियन वॉल, जियोग्रिड और जल निकासी के प्रबंध किए गए हैं, जिससे बारिश के दौरान भूस्खलन का खतरा कम रहेगा।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगी गति
सड़क बेहतर होने से बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी। पर्यटक अब खजुराहो, पन्ना टाइगर रिजर्व, ओरछा और भीमकुंड जैसे धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तक कम समय में पहुंच सकेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह कॉरिडोर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बुंदेलखंड के किसानों को अपनी कृषि उपज बड़े बाजारों तक शीघ्र पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त औद्योगिक सामान के परिवहन में तेजी आएगी, जिससे स्थानीय व्यापार, पर्यटन, होटल और परिवहन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed